Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    रूस के पास कम पड़ गया गोला-बारूद? क्यों नहीं दे पाया अब तक यूक्रेन को जवाब…

    By August 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस के पास कम पड़ गया गोला-बारूद? क्यों नहीं दे पाया अब तक यूक्रेन को जवाब…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूक्रेन ने पश्चिमी कुर्स्क इलाके के कुछ क्षेत्र पर कब्जा कर रूस को बड़ा झटका दे दिया था।

    अब चर्चाएं ये भी शुरू हो गई हैं कि आखिर रूस इसका जवाब अब तक क्यों नहीं दे सका है। जानकार इसके कई कारण गिनाते हैं।

    हालांकि, खबरें ये भी हैं कि रूस ने इस कार्रवाई का जवाब धीरे-धीरे देना शुरू कर दिया है। खास बात है कि फरवरी 2022 में हुए आक्रमण के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शासन को यह चौथा बड़ा झटका माना जा रहा है।

    बीते सप्ताह यूक्रेन की सेना ने कीव के पूर्वोत्तर पर हमला बोल दिया था, जिसके बाद उसने कई गावों पर कब्जा किया और रूसी सैनिकों को बंदी बना लिया था।

    यूएसए टुडे से बातचीत में अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया है कि यूक्रेन ने आक्रमण के बारे में व्हाइट हाउस या पेंटागन को जानकारी नहीं दी थी। इधर, पुतिन ने भी इस हमले का जिम्मेदारी यूक्रेन के सहयोगियों को बताया है।

    क्या हो सकती है वजह

    रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि रूस की सेना में क्विक रिएक्शन फोर्सेज की कमी है, जो आपातकाल की स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार हो सकती है।

    दो अधिकारियों ने कहा कि रूसी बलों ने आक्रमण के दौरान पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में लाखों तोप के गोले चलाए, लेकिन मॉस्को कुर्स्क से यूक्रेनियों के बाहर निकालने के लिए भारी तोपों का इस्तेमाल करने में इच्छुक नहीं रहा है।

    अमेरिकी अखबार से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि एक वजह यह भी हो सकती है कि रूसी अपने ही इलाकों पर हमला नहीं करना चाह रहे हों। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी यूक्रेन में लगातार जंग के बाद रूस के पास गोला बारूद की भी कमी हो सकती है।

    एक अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि कुर्स्क में यूक्रेनी बलों का सामना करने के लिए रूस ने बलों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। साथ ही रूस की धीमी जवाबी कार्रवाई की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि उन्हें इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं है कि यूक्रेन क्या करना चाह रहा है।

    एक अमेरिकी अधिकारी ने अखबार को बताया कि यूक्रेन के हमले की एक वजह रूसी सैनिकों को कैदी बनाने की भी हो सकती है, जिसका इस्तेमाल वो कैदियों की अदला-बदली में कर सकता है।

    कहा जा रहा है कि 3 हजार से ज्यादा युद्ध बंदी अदला बदली के जरिए घर वापसी कर चुके हैं। हालांकि, अब तक यह भी साफ नहीं है कि दोनों पक्षों के पास कितने युद्धबंदी हैं।

    कुर्स्क में यूक्रेनी सेना ने एक और पुल तबाह किया

    रूस के कुर्स्क में संघर्ष जारी है। यहां यूक्रेनी वायुसेना ने सेइम नदी पर बने एक पुल को तबाह कर दिया और पास के ही एक पुल पर हमला किया।

    इस पुल से ही रूसी सेना को सैन्य व अन्य आपूर्ति की जा रही थी। यह हमला सीमा पार से की गई घुसपैठ के दो सप्ताह से भी कम समय में हुआ है। इस हमले से रूसी आपूर्ति मार्ग बाधित हो गया है। पुल तबाह होने से रूस का युद्ध संचालन अभियान प्रभावित हो सकता है।

    यूक्रेन का कहना है कि वह उसके आपूर्ति मार्गों को बाधित करना चाहता है। ये हमला यूक्रेनी सीमा से 15 किलोमीटर दूर ज्वानोये गांव के पास किया गया। एयर फोर्स कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने कहा, एक और पुल को नष्ट कर दिया है, वायुसेना के विमान ने पुल पर सटीक निशाना लगाया। हम दुश्मन तक पहुंचने वाली रसद से वंचित रखना जारी रखेंगे।

    उन्होंने हमले का एक वीडियो भी जारी किया है। एक रूसी ब्लॉगर्स ने भी तबाह हुए पुल की तस्वीरें साझा की हैं। शुक्रवार को यूक्रेन ने ग्लुश्कोवो शहर के पास सीम नदी पर एक पुल को निशाना बनाया था।

    The post रूस के पास कम पड़ गया गोला-बारूद? क्यों नहीं दे पाया अब तक यूक्रेन को जवाब… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.