Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    अनवर की तरह मार देंगे, सऊदी क्राउन प्रिंस को सता रहा अपनी हत्या का डर; इजरायल कनेक्शन समझिए…

    By August 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अनवर की तरह मार देंगे, सऊदी क्राउन प्रिंस को सता रहा अपनी हत्या का डर; इजरायल कनेक्शन समझिए…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपनी हत्या का डर जताया है।

    उन्होंने अनवर सादात का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी भी हत्या की जा सकती है। सऊदी के राजकुमार का कहना है कि उन्होंने इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है।

    इस कारण उनकी हत्या की जा सकती है। प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कथित तौर पर अमेरिकी सांसदों से कहा कि उन्हें शांति की अपनी कोशिशों के कारण मारे जाने का डर है।

    पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, क्राउन प्रिंस ने संकेत दिया कि वह अभी भी यहूदी देश के साथ संबंध बनाना चाहते हैं, हालांकि उन्हें डर है कि इससे “उनकी जान जा सकती है”।

    उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या का जिक्र किया। मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की 6 अक्टूबर 1981 को हत्या कर दी गई थी।

    उनकी हत्या के मुख्य कारणों में से एक था उनका इजरायल के साथ शांति समझौता। 1979 में सादात ने इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन के साथ कैंप डेविड समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने मध्यस्थता में आयोजित किया था। इस समझौते के बाद सादात को नोबेल शांति पुरस्कार भी मिला था।

    हालांकि, इस शांति समझौते के कारण कई अरब राष्ट्र और मिस्र के कट्टरपंथी इस्लामवादी समूह उनसे नाराज हो गए थे। उन्हें लगा कि सादात ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर समझौता करके अरब जगत के हितों को नजरअंदाज किया है।

    इन्हीं कारणों से इस्लामिक जिहाद संगठन के सदस्यों ने एक सैन्य परेड के दौरान सादात पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वे सेना के हिस्से के रूप में सैन्य वर्दी पहने हुए थे।

    अब सऊदी प्रिंस को भी इसी तरह से मारे जाने का डर सता रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिन सलमान ने यूएस के सांसदों से पूछा कि “इस ऐतिहासिक शांति समझौते के बाद सादात की सुरक्षा के लिए अमेरिका ने क्या किया था।”

    सऊदी प्रिंस ने आगे कहा, “सऊदी के लोग इस बारे में बहुत चिंतित हैं, और पूरे मध्य पूर्व में लोग इस बारे में बहुत चिंतित हैं।

    इस्लाम के पवित्र स्थलों के रक्षक के रूप में मेरा कार्यकाल सुरक्षित नहीं होगा अगर मैं हमारे क्षेत्र में न्याय के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे को संबोधित नहीं करता हूं।”

    हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि मोहम्मद बिन सलमान “अमेरिका और इजरायल के साथ मेगा-डील करने का इरादा रखते हैं, इसे वह “अपने देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।”

    The post अनवर की तरह मार देंगे, सऊदी क्राउन प्रिंस को सता रहा अपनी हत्या का डर; इजरायल कनेक्शन समझिए… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.