Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    रुस ने आठ माह में जितनी जमीन कब्जा की….उतनी यूक्रेन ने 8 दिन में छुड़ा ली 

    By August 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रुस ने आठ माह में जितनी जमीन कब्जा की….उतनी यूक्रेन ने 8 दिन में छुड़ा ली 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मॉस्को । यूक्रेन के जवाबी हमले से रूस हिल गया है। यूक्रेन ने छोटे हमले से आठ दिनों में उतनी रूसी जमीन पर कब्जा किया है, जितनी पुतिन की सेना ने पिछले आठ माह में यूक्रेन में कब्जाया था। रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के हमले से भड़के हैं और उन्होंने क्रेमलिन से दुश्मनों को बाहर निकालने के लिए और भी ज्यादा सैनिकों की तैनाती कुर्स्क में करने का आह्वान किया है। यूक्रेन ने 6 अगस्त को हमला किया था, इसके बाद सैनिकों ने टैंकों और विमानों के बड़े काफिले के साथ धावा बोला। कीव ने दावा किया कि उसने रूस की 74 बस्तियों और 1000 वर्ग किलोमीटर की जमीन कब्जा ली है।
    यूक्रेनी जनरल ऑलेक्जेंडर सिर्स्की का कहना है कि जैसे-जैसे उनके सैनिक आगे बढ़ रहे हैं, यह आंकड़ा और भी बढ़ता रहेगा। विश्लेषण का दावा है कि 2024 की शुरुआत के बाद से रूस यूक्रेन के अंदर सिर्फ 994 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर कब्जा कर सका है। रूस की ओर से जमीन कब्जाने की सटीक रिपोर्ट अलग-अलग हैं, हालांकि यूएस के इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर ने बताया कि पुतिन ने डोनेट्स्क के आसपास 1100 वर्ग किमी से ज्यादा का क्षेत्र कब्जाया है। लेकिन इस दौरान 3 लाख सैनिकों के खोने का दावा किया है, जिसमें कई मारे गए या गंभीर रूप से घायल हो गए।
    रूस के कुर्स्क इलाके में हताहतों की संख्या बढ़ रही है। पुतिन की सेना यूक्रेनी सैनिकों को रोकने के लिए संघर्ष कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर यूक्रेनियों ने अपने हमले में रूसी सैनिकों को चौंकाते हुए करीब 1200 को पकड़ लिया है। यह यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला और पुतिन के लिए करारा झटका होगा। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से रूस पर यह पहला हमला है। रूसी सेना ने पहली बार अपनी धरती पर किसी हमले को महसूस किया है, जिसके बाद उन्होंने बेलगोरोड, ब्रांस्क और कुर्स्क के सीमावर्ती इलाकों में बड़ा आतंकी अभियान चलाया है।
    रूस ने लड़ने के लिए टैंक, ट्रक और सैनिकों को भेजा है। युद्धग्रस्त इलाकों में दोनों सेनाएं एक दूसरे को तबाह करने के लिए हर रात हवाई हमला कर रही हैं। जेलेंस्की ने आने वाले दिनों रूस में और भी अंदर तक जाने की कसम खाई है। पिछले दो वर्षों से वह रूसी सेना के साथ युद्ध लड़ रहे हैं।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.