Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    खेल

    रोहित शर्मा के 5 विश्व रिकॉर्ड, विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए …..

    By August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रोहित शर्मा के 5 विश्व रिकॉर्ड, विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए …..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रोहित शर्मा ने 2007 में भारत के लिए डेब्यू किया था। विराट कोहली ने 2008 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला। विराट जल्द ही दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में शामिल हो गए। रोहित शर्मा शुरुआत में स्ट्रगल कर रहे थे। 2013 में नियमित ओपनर बनने के बाद उनका करियर बदल गया। अभी रोहित शर्मा दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। विराट कोहली तो लगातार रन बना ही रहे हैं। हम आपको आज रोहित शर्मा के 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, विराट कोहली जिसके आसपास भी नहीं हैं।

    ​वनडे में सबसे बड़ी पारी​
    वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 264 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली की सबसे बड़ी पारी की बात करें तो उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन बनाए थे। रोहित तीन बार इससे बड़ा स्कोर बना चुके हैं।

    ​इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के​
    रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं। 483 मैचों में उनके बल्ले से 620 छक्के हैं। अन्य किसी बल्लेबाज के 560 छक्के भी नहीं हैं। दूसरे तरफ विराट कोहली ने रोहित के आधे छक्के भी नहीं मारे हैं। 533 मैच में उनके बल्ले से 301 छक्के निकले हैं।

    ​टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान​
    रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान हैं। विराट कोहली का नाम तो इस रिकॉर्ड में ही नहीं है। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी। दोनों ही खिलाड़ी इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।

    ​एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक​
    एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है। 2019 में इंग्लैंड और वेल्स में हुए वनडे वर्ल्ड कप में रोहित के बल्ले से 5 शतकीय पारियां निकली थीं।

    ​टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक​
    टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा 5 शतक हैं। विराट कोहली की बात करें तो वह इस फॉर्मेट में एक ही शतक मार सके हैं। 2022 एशिया कप में विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।
     

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.