Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    GOOGLE डाउन, GMAIL और YOUTUBE भी बंद; तकनीकी दिक्कत ने फिर थामी रफ्तार…

    By August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    GOOGLE डाउन, GMAIL और YOUTUBE भी बंद; तकनीकी दिक्कत ने फिर थामी रफ्तार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सोमवार को अचानक सर्च इंजन गूगल ने काम करना बंद कर दिया।

    दुनियाभर के कई देशों में इस तरह की दिक्कतें सामने आई। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जीमेल, यूट्यूब और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के भी काम न करने की शिकायत की है।

    हालांकि ऑनलाइन आउटेज की निगरानी करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने तुरंत इस समस्या को पकड़ लिया। रिपोर्ट के अनुसार, 9 बजे के आसपास इस तरह की शिकायतें मिली थी।

    अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, एशिया और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में लोगों को ऑनलाइन सेवाएं चलाने में दिक्कत महसूस हुई।

    सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि गूगल, जीमेल और यूट्यूब चलाने में सबसे ज्यादा दिक्कत अमेरिका के लॉस एंजिल्स और न्यूयॉर्क शहर में देखी गई।

    इसके अलावा ह्यूस्टन, सैन फ्रांसिस्को, डलास, बोस्टन और शिकागो में भी कई जगह थोड़े समय के लिए लोग ऑनलाइन सेवा का लाभ नहीं उठा सके।

    एक अमेरिकी यूजर CraigMason ने X पर लिखा, “ऑफिस में इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, इसका पता लगा रहा हूं। ओह, पता चला कि केवल Google ही डाउन है।”

    गूगल आउटेज की कई शिकायतें

    अमेरिका में सबसे ज्यादा ऑनलाइन सेवाओं के यूज न करने की शिकायत आई। 57% लोगों के सामने गूगल न चलने की दिक्कत थी।

    जबकि 31 फीसदी लोगों को कोई भी वेबसाइट चलाने में परेशानी हुई। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, एशिया और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों से लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि वे हाई स्पीड इंटरनेट वाले स्थानों पर भी खराब इंटरनेट की समस्या झेल रहे हैं। ऑफिसों में भी इंटरनेट काम नहीं कर रहा था।

    एक यूजर ने कहा कि Google crome काम नहीं कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, “Google, Google India, google chrome और gmail कुछ नहीं चल रहा है।”

    हालांकि कई लोगों ने यह भी लिखा कि कुछ देर दिक्कत होने के बाद उनकी समस्या दूर हो गई। यूके के एक व्यक्ति ने कहा, “यहां यूके में Google सर्च काम नहीं कर रहा है। Google बीच-बीच में बंद हो रहा है।

    The post GOOGLE डाउन, GMAIL और YOUTUBE भी बंद; तकनीकी दिक्कत ने फिर थामी रफ्तार… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.