Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पति-प्रेमी ने की महिला की हत्या, भरण-पोषण राशि लेने गई मृतका का साड़ी से गला घोंटा

    By August 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पति-प्रेमी ने की महिला की हत्या, भरण-पोषण राशि लेने गई मृतका का साड़ी से गला घोंटा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कबीरधाम.

    सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व पति व महिला के आशिक को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इन दोनों आरोपियों ने दृश्यम फिल्म देखकर वारदात को अंजाम दिया है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव कल्याणपुर निवासी रामखेलावन साहू ने 20 जुलाई को थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस तहरीर में रामखेलावन साहू ने बताया कि उनकी बेटी ग्वालिन साहू (28) पत्नी लुकेश साहू 18 जुलाई को घर से पेशी के लिए कवर्धा जा रही थी।

    सुबह 11 बजे वह घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नही आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 20 जुलाई को गुमशुदा की रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदा के भाई मुकेश साहू से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि ग्वालिन बाई साहू की शादी गांव चिमागोदी निवासी लुकेश साहू से हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो लड़की एक लड़का है। लुकेश साहू ने चरित्र पर संदेह करते हुए तीन साल पहले ग्वालिन साहू को छोड़ दिया था। तब से बहन अपने बच्चों के साथ हमारे घर कल्याणपुर रह रही है। इसी बीच बहन ग्वालिन बाई ग्राम चिमागोदी के राजाराम साहू के पास चली गई थी, जिसे राजाराम साहू ने घोटिया रोड कवर्धा में किराये के मकान में रखा था। बहन अपने पति लुकेश साहू से अपने व बच्चों के लिए भरण-पोषण के लिए कवर्धा कोर्ट में याचिका दायर की थीय़। जिस पर कोर्ट ने तीनों बच्चों के नाम पर 4,500 रूपये मासिक खर्च आदेश दिया था, जिसका पैसा समय-समय पर लुकेश साहू कोर्ट में जमा करता था। 18 जुलाई को भरण पोषण का पैसा लेने बहन ग्वालिन स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 09 जेक्यू 9044 से कवर्धा गई थी, जो वापस घर नहीं आई।

    पुलिस ने संदेह के आधार पर राजाराम साहू पुत्र (26) मनोहर साहू और लुकेश साहू (29) पुत्र नजरू साहू से मोबाइल लोकेशन, आईपीडीआर, सीडीआर के आधार पर पूछताछ की। तब दोनों ने बताया कि ग्वालिन बाई साहू से तंग आकर उससे छुटकारा पाना चाह रहे थे, जिसके लिए लगभग एक महीने से प्लान बना रहे थे। इस बीच राजाराम ने चार बार और लुकेश ने एक बार दृश्यम फिल्म देखी, ताकि हत्या कर शव को ठिकाने लगाकर पुलिस से बचा जा सके। अंत में दोनों आरोपी 19 जुलाई को पुर्वनियोजित मंशा से एक राय होकर षडयंत्रपूर्वक ग्वालिन बाई साहू को घानीखुटा घाट के जंगल में ले जाकर उसकी साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दफना दिया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के शव को बरामद किया गया है। वहीं, स्कूटी व अन्य सामान को कर्रानाला बांध में फेंक दिया। पुलिस ने इन दोनों आरोपी के खिलाफ धारा- 103(1), 61(2)(क), 238(ख) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को जेल भेज दिया है।

    Related Posts

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    गरियाबंद में रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध खनन की कवरेज करने गए रिपोर्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कैमरा और ID छीने

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025

    विवादित मदर मेरी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, 2019 से हो चुका लाइसेंस निरस्त

    June 9, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.