Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    पड़ोसी लॉन्च करने जा रहा WhatsApp की काट Beep Pakistan, गर्व की बजाय खौफ में क्यों पाकिस्तानी?…

    By August 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पड़ोसी लॉन्च करने जा रहा WhatsApp की काट Beep Pakistan, गर्व की बजाय खौफ में क्यों पाकिस्तानी?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पड़ोसी देश पाकिस्तान इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की जगह अपना खुद का मैसेजिंग ऐप शुरू करने जा रहा है।

    इस ऐप का नाम Beep Pakistan रखा गया है और शुरुआती चरण में इसे सरकारी कर्मचारियों के लिए डिजायन किया गया है। बाद में इसे व्यापक तौर पर रिलीज करने की योजना है।  

    इसे पाकिस्तान की आईटी मिनिस्ट्री ने लॉन्च किया है। सरकार का कहना है कि इस ऐप का लक्ष्य साइबर हमलों को कम करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना भी है कि यूजर्स की निजी बातें एकदम सुरक्षित रहें।

    ऐप बनकर तैयार है और फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है। आईटी मंत्रालय के अधिकारी विदेशी व्हाट्सएप के मुकाबले इसे अधिक सुरक्षित बता रहे हैं।

    इस बीच, पाकिस्तान के आईटी और दूरसंचार राज्य मंत्री शजा फातिमा ख्वाजा ने बताया है कि बीप पाकिस्तान का डिजायन बहुत मजबूत है और इसे बाद में आम नागरिकों के लिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है। 

    उन्होंने कहा कि सरकार अगले 45 दिनों के अंदर इस ऐप को सरकारी कर्मचारियों के इस्तेमाल के लिए जारी कर देगी।

    बता दें कि पहले इसे व्हाट्सएप किलर नाम दिया गया था लेकिन बाद में सरकार ने ऐसी तुलना से खुद को दूर कर लिया और इसे बीप पाकिस्तान नाम दिया गया।  

    सरकार के मुताबिक, Beep Pakistan ऐप का सारा डाटा पाकिस्तान में लोकल सर्वर में ही स्टोर किया जाएगा। इससे ऑडियो और वीडियो लीक का रिस्क खत्म हो जाएगा। 

    अधिकारियों के मुताबिक, इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 100 फीसद सुरक्षित है लेकिन आम पाकिस्तानी इससे सहमे हुए हैं।

    उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि अगर यह ऐप आम आदमी के लिए जारी किया जाता है तो लोगों की गोपनीयता खतरे में पड़ सकती है और सरकार में बैठे लोग निजी जानकारी हासिल कर उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

    डिजिटल अधिकारों की पैरवी करने वालों को इस बात का शक है कि पाकिस्तान सरकार बीप पाकिस्तान का इस्तेमाल असहमति की आवाज को दबाने और बोलने की आजादी के अधिकारों को कुचलने के लिए कर सकती है क्योंकि पाकिस्तान में सेना बहुत मजबूत और ताकतवर है।

    बता दें कि पाकिस्तान में बीप पाकिस्तान ऐप डेवलप करने का प्लान दिसंबर 2019 की घटना के बाद बना था, जब पाकिस्तानी अधिकारियों को जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस का शिकार बनाया गया था।

    इसके बाद से ही व्हाट्सएप की सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताई जाने लगी थीं। Beep Pakistan चैट ऐप में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है।

    कैप्शन्स के साथ डॉक्यूमेंट शेयरिंग, एंड टू एंड एनक्रिप्शन और इंस्टैंट मैसेजिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    The post पड़ोसी लॉन्च करने जा रहा WhatsApp की काट Beep Pakistan, गर्व की बजाय खौफ में क्यों पाकिस्तानी?… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.