Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    झारखंड रेल हादसे के चलते छत्तीसगढ़ से यात्रा करने वाली ट्रेनों के रूट्स में फेरबदल

    By July 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झारखंड रेल हादसे के चलते छत्तीसगढ़ से यात्रा करने वाली ट्रेनों के रूट्स में फेरबदल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड के चक्रधरपुर के बड़ाबंबो रेलवे स्‍टेशन के पास मंगलवार को रेल हादसा हो गया। हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-मुंबई एक्‍सप्रेस पटरी से उतर गई। इस रेल हादसे में अभी तक दो यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 6 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 5 को मामूली चोटें आईं हैं। इस रेल हादसे के इस रूट से छत्‍तीसगढ़ होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, रद या डायवर्ट किया गया है।

    दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे ने जारी किया हेल्‍प लाइन नंबर

    हावड़ा-मुंबई मेल एक्‍सप्रेस के हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे ने हेल्‍प लाइन नंबर भी जारी कर दिया है। जिसमें टाटानगर 06572290324, चक्रधरपुर 06587 238072, राउरकेला 06612501072/ 06612500244, हावड़ा 9433357920/ 03326382217, झारसुगुड़ा के लिए 06645-272530 पर संपर्क किया जा सकता है।

    चक्रधरपुर में हुए हादसे के बाद, छत्‍तीसगढ़ से जाने वाली दो ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, और सात ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रायपुर आने वाली चार ट्रेनें अब देरी से पहुंचेंगी।

    रेलवे के मुताबिक टाटा-इतवारी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, राउरकेला से हटिया होकर टाटा तक के रूट को डायवर्ट किया गया है। गीतांजली और अहमदाबाद एक्सप्रेस अब बदले हुए मार्ग से संचालित की जा रही हैं।

    – शालीमार-लोकमान्‍य तिलक (18030)

    – टाटानगर-इतवारी (18109)

    हावड़ा-मुंबई रूट की ये ट्रेनें चल रहीं हैं लेट

    – हावड़ा मुंबई मेल (12810) दोपहर 3.30 बजे रायपुर आएगी।

    – आजाद हिंद सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12130) शाम 5:30 बजे पहुंचेगी।

    – ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12102) दोपहर 12 बजे तक पहुंचेगी।

    – हावड़ा-अहमदाबाद सुपर फास्ट एक्सप्रेस (12834) शाम 7.30 बजे पहुंचेगी।

    Related Posts

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025

    रायपुर-जबलपुर के बीच चलेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा सफर

    June 9, 2025

    मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

    June 9, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.