Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    हरियाणा में गुटबाजी से परेशान कांग्रेस, वरिष्ठ नेता बोले- ऐसे तो कभी नहीं जीत पाएंगे; भाजपा की जगह आपस में लड़ रहे नेता…

    By July 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरियाणा में गुटबाजी से परेशान कांग्रेस, वरिष्ठ नेता बोले- ऐसे तो कभी नहीं जीत पाएंगे; भाजपा की जगह आपस में लड़ रहे नेता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हरियाणा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुई गुटबाजी ने पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी प्रदेश में गुटबाजी रोकने में नाकाम है।

    यही वजह है कि हरियाणा में चुनाव से पहले लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा अलग-अलग गुटों में बंट कर यात्रा निकाल रहे हैं। इनकी शह पर कई और कांग्रेस नेता भी अपना- अपना गुट चुनकर बैठे हुए है।

    विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में गुटबाजी से पार्टी नेतृत्व असमंजस में है। पार्टी नेतृत्व के सामने सबको साथ लेकर चलने की चुनौती है।

    पार्टी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मैदान में नहीं उतरती, तो उसके लिए जीत की दहलीज तक पहुंचना आसान नहीं होगा।

    क्योंकि, मुख्यमंत्री बदलकर भाजपा पहले ही अपनी चुनावी रणनीति के संकेत दे चुकी है, जबकि कांग्रेस से अभी तक अपने घर के झगड़े भी हल नहीं हुए हैं।

    कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो राज्य में पार्टी जीत सकती है, पर अभी जिस तरह की गुटबाजी देखने को मिल रही है, उससे परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आएंगे।

    पार्टी में गुटबाजी का फायदा भाजपा को मिल सकता है। ऐसे में पार्टी को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा और गुटबाजी से सख्ती से निपटना होगा। 

    मुख्यमंत्री पद के लिए है पूरी लड़ाई
    कांग्रेस नेता ने कहा, पार्टी किसी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किए बगैर केन्द्रीय नेतृत्व में चुनाव लड़े। हालांकि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर रहा है।

    वहीं, हुड्डा विरोधी गुट की दलील है कि सीएम उम्मीदवार घोषित करने से गैर जाट वोट खिसक सकता है। लोकसभा में कांग्रेस जाट और दलित वोट की बुनियाद पर दस में पांच सीट पर जीत दर्ज की।

    पार्टी ने रोहतक, हिसार और सोनीपत में जाट मतदाताओं की बदौलत अच्छा प्रदर्शन किया। दलित मतदाताओं के समर्थन से अंबाला और सिरसा सीट जीती।

    The post हरियाणा में गुटबाजी से परेशान कांग्रेस, वरिष्ठ नेता बोले- ऐसे तो कभी नहीं जीत पाएंगे; भाजपा की जगह आपस में लड़ रहे नेता… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.