Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    धर्म

    मां ने गंगा किनारे झाड़ी में फेंका, महंत ने बच्चे को उठाकर पाला, आज 22 साल बाद बना सबसे कम उम्र का महंत

    By July 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मां ने गंगा किनारे झाड़ी में फेंका, महंत ने बच्चे को उठाकर पाला, आज 22 साल बाद बना सबसे कम उम्र का महंत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेगूसराय : गंगा किनारे या फिर कहीं भी अज्ञात बच्चों का मिलना एक गंभीर सामाजिक समस्या है. कभी आर्थिक तंगी तो कभी अवांछित गर्भधारण या विवाहेतर संबंधों के कारण बच्चे को त्याग दिया जाता है. ऐसे में कभी कभार कोई मासूम लोगों को जिंदा भी मिल जाता है. जो उसे एक पाल पोश कर नई पहचान दे जाते हैं. ऐसी ही एक कहानी है बिहार के आदि कुंभ स्थली सिमरिया धाम के स्वामी गणेश जी महाराज की. स्थानीय महंत के मुताबिक आज से 22 वर्ष पूर्व जिस दुधमुंहे बच्चे को उसकी मां जन्म देने के बाद लावारिस हालत में सिमरिया गंगातट स्थित झाड़ी में छोड़ चली गई, आज वही 22 साल बाद गणेश सिमरिया धाम स्थित सदाशिव सन्यास आश्रम मंदिर के मुख्य महंत बने हैं.

    स्वामी गणेश की महाराज बने देश के सबसे कम उम्र के महंत
    सदाशिव सन्यास आश्रम मंदिर के साथी महंत मृत्युंजय कुमार झा ने बताया गंगा किनारेझाड़ी में आज से 22 साल पहले मिला. अज्ञात मासूम को आश्रम के महंत स्वामी ईश्वरानंद उर्फ संन्यासी बाबा ने उठाकर इस आश्रम में लाया. इसके बाद इन्होंने ही इसका नामकरण गणेश के नाम से किया है. फिर शिक्षा-दीक्षा सिमरिया धाम स्थित ही आश्रम में ही उनके गुरु व आश्रम के महंत स्वामी ईश्वरानंद उर्फ संन्यासी बाबा से प्राप्त हुई. इस महीने जब सन्यासी बाबा का निधन हो गया तो निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी महंत स्वामी गणेश जी महाराज बनाए गए हैं.

    आज ये देश के सबसे कम उम्र के आश्रम के मुख्य महंत बनकर सामने आए हैं. अब यह बालक स्वामी भगवान की पूजा-अर्चना व आश्रम की देख-रेख करते हैं. कुंभस्थली सिमरिया धाम के सीढ़ी व गाइड बांध के समीप मौजूद सदाशिव सन्यास आश्रम मंदिर के महंत स्वामी ईश्वरानंद का निधन 16 अप्रैल 2024 को निधन होने के महज़ कुछ ही महीने के बाद इन्हें सदाशिव सन्यास आश्रम मंदिर का महंत बनाया गया है .

    1988 में सन्यासी बाबा कर्नाटक से आकर बनाएं थे यह आश्रम
    ज्ञात हो कि वर्ष 1988 में जब उक्त मंदिर के महंत स्वामी ईश्वरानंद उर्फ सन्यासी बाबा जब कर्नाटक से जब सिमरिया धाम पहुंचे. यहां केवल चारों बगल केवल जंगल था. उस समय वे जंगल को साफ कर शिवलिंग व आश्रम की स्थापना किये थे. धीरे-धीरे उनके शिष्यों के योगदान से आश्रम का रूप आज लोकल 18 पर तस्वीरों में आप देख पा रहे हैं. मंदिर के सदस्य मनंजय कुमार झा व संजीव कुमार ने बताया कि सदाशिव संन्यास आश्रम मंदिर के पूर्व महंत संन्यासी बाबा ने वाराणसी की परंपरा को सिमरिया धाम में अपनाया हैं .वाराणसी की तर्ज पर ही यहां प्रत्येक दिन तीन बार (त्रिकाल पूजा) भगवान की पूजा-अर्चना की जाता है. इसमें सुबह-शाम व दोपहर शामिल है.
     

    Related Posts

    आज का राशिफल 9 जून 2025

    June 9, 2025

    आज का राशिफल 7 जून 2025

    June 7, 2025

    आज का राशिफल 6 जून 2025

    June 6, 2025

    आज का राशिफल 4 जून 2025

    June 4, 2025

    आज का राशिफल 3 जून 2025

    June 3, 2025

    आज का राशिफल 2 जून 2025

    June 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप में विदेश में छत्तीसगढ़ की बेटियां बढ़ाएंगी मान

    July 13, 2025

    परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिला बना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला

    July 13, 2025

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर प्रहार: रथयात्रा तक दुर्गति का श्राप!

    July 13, 2025

    MP NEWS- सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    July 13, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.