Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    यूक्रेन- रूस युद्ध पर बोले ट्रंप,रूस एक वॉर मशीन है उन्होंने हिटलर और नेपोलियन को हराया; जल्दी ही करना होगा समझौता…

    By July 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन- रूस युद्ध पर बोले ट्रंप,रूस एक वॉर मशीन है उन्होंने हिटलर और नेपोलियन को हराया; जल्दी ही करना होगा समझौता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर अपनी मंशा पहले ही जाहिर कर चुके हैं।

    ट्रंप बार-बार यह कहते रहे हैं कि इस युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त हो जाना चाहिए क्योंकि इससे किसी का भी भला नहीं होने वाला है।

    यह युद्ध को शुरू हुए करीब 2.5 साल हो चुके हैं लेकिन किसी भी पक्ष की जीत अभी तय नहीं है और यह लंबा ही खिंचता जा रहा है। अमेरिका के अरबों डॉलर यहां बर्बाद हो रहे हैं।

    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने साथी जे डी वेंस के साथ मिलकर एक इंटरव्यू दिया, जिसमें जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की इसका जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि हां मेरी फोन पर जेलेंस्की से बात हुई है और मैंने उनसे कहा है कि हमें जल्दी से जल्दी इस युद्ध का शांति पूर्ण तरीक से हल निकालना होगा क्योंकि आप एक वॉर मशीन से लड़ रहे हैं।

    रूस ने नेपोलियन को हराया है,हिटलर को हराया है। उनके पास हजारों टैंक हैं, सैनिक है और वह युद्ध लड़ते रहेंगे वह यही करते हैं वह लड़ते रहते हैं।

    इस युद्ध में यूक्रेन की तरफ से हजारों लोग मारे गए हैं लोग रोज मर रहे हैं यह एक कभी न खत्म होने वाली जंग है। रूस के पास प्राकृतिक रिसोर्स की कमी नहीं है वह इस जंग में पैसा लगाते रहेंगे।

    ट्रंप कह चुके हैं एक दिन में रुकवा दूंगा युद्ध
    डोनाल्ड ट्रंप पहले भी इस युद्ध के बारे में पूछे जाने पर कह चुके हैं कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता।

    अभी भी वह इसे एक मीटिंग में खत्म कर सकते हैं। ट्रंप का कहना है कि पुतिन हमारे दुश्मन नहीं है हमें टेबल पर बैठ कर उनसे बात करनी होगी, उनकी परेशानी समझनी होगी और उन्हें हमारी परेशानी समझानी होगी। युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है। हमें जल्द से जल्द इसे खत्म करना चाहिए। 

    यूरोप को अपनी सुरक्षा का जिम्मा खुद संभालना चाहिए -ट्रंप
    नाटो देशों के ऊपर सवालिया निशान उठाते हुए ट्रंप ने कहा था कि नाटो से सदस्य यूरोपिय देश अपनी सुरक्षा के लिए उतने पैसे खर्च नहीं करते जितने उन्हें करना चाहिए।

    अमेरिका के टैक्स पेयर आखिर यूरोप की रक्षा का खर्चा क्यों उठाए। यूरोप को अपनी सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए और नाटो के सदस्य देशों के रूप में अपनी सेना को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए।

    जेलेंस्की भी अब युद्ध खत्म करने के पक्ष में

    अमेरिका में सत्ता परिवर्तन की लहर के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी अब जल्द से जल्द युद्ध रोकने को लेकर सहमत होते दिखाई दे रहे हैं।

    बाइडेन रूस के खिलाफ यूक्रेन की हर संभव मदद कर रहे थे। लेकिन उनके राष्ट्रपति पद की रेस से हटते ही और डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन युद्ध से संबंधित विचारों को देखते हुए इस युद्ध को चलाना आसान नहीं होगा।

    जेलेंस्की कह भी चुके है कि ट्रंप के साथ काम करना आसान नहीं होगा।

    The post यूक्रेन- रूस युद्ध पर बोले ट्रंप,रूस एक वॉर मशीन है उन्होंने हिटलर और नेपोलियन को हराया; जल्दी ही करना होगा समझौता… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर 8 लोगों की मौत

    June 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

    June 9, 2025

    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके गए पत्थर

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.