Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    बदमाशों ने मचाया हंगामा, मकान में किया पथराव

    By July 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बदमाशों ने मचाया हंगामा, मकान में किया पथराव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर । सिविल लाइन क्षेत्र के सरजु बगीचा विघ्नहर्ता हनुमान मंदिर के पास बदमाशों ने आधी रात को जमकर हंगामा मचाया है।इस दौरान बदमाशों ने कई मकानों में पथराव भी किया है।बदमाशों की हरकतें कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कालोनी के रहवासियों ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज भी कराई है। इस पर सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है। आप को बता दे की सरजु बगीचा में रहने वाले मुकेश परिहार ने अपने आवेदन में पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब तीन बजे 20 से 25 बदमाश कालोनी में घुस आए थे, बदमाशों के हाथ में हथियार भी थे। युवकों ने कालोनी में हंगामा करते हुए गाली-गलौज किया साथ ही कुछ लोगों की गाडयि़ों का तोड़ दिया। कुछ युवकों ने मकानों में भी पथराव किया है,जिसकी वजह से कालोनी की महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। बदमाशों की हरकतें कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कालोनी के रहवासियों ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में करते हुए सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सौंपा है। इसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में लगी है। वही इतना सब हो जाने पर भी सिविल लाइन पुलिस अभी तक बदमाश युवकों को पकड़ पाने में नाकाम साबित हो पाई है।देर रात बदमाशों की इस हरकत से सिविल लाइन पेट्रोलिंग की पोल खुलती नजर आ रही है। वही जल्द से जल्द बदमाश युवकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कॉलोनी वाशियो ने आंदोलन की चेतावनी भी दे रखी है। अब देखने  वाली बात है की सिविल लाइन पुलिस कब तक इन बदमाश युवकों को गिरफ्तार करती है।

    Related Posts

    दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया

    July 5, 2025

    धारदार चाकू के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    सांसद बृजमोहन ने 334 हितग्राहियों को सौंपे 35 लाख रुपए के चेक

    July 5, 2025

    मैथिलीशरण गुप्त उद्यान तेलीबांधा से झूलों को 24 घंटे के अंदर हटाने की कार्यवाही प्रारंभ करे….- मीनल चौबे

    July 5, 2025

    शिक्षकों की पदस्थापना से बदला विद्यालय का परिदृश्य शिक्षकों की पदस्थापना हायर सेकंडरी स्कूल घुंचापाली में दिखने लगे सकारात्मक परिणाम रायपुर, 05 जुलाई 2025 राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, घुंचापाली इसका एक सशक्त उदाहरण है। जहाँ पूर्व में शिक्षकों की कमी के कारण शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही थीं, वहीं अब अंग्रेजी एवं भौतिकी विषय के शिक्षकों की पदस्थापना से न केवल पठन-पाठन में गुणवत्ता आई है, बल्कि विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विद्यालय में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता श्री संजय गिरी गोस्वामी एवं भौतिकी विषय के लिए व्याख्याता श्रीमती तिर्की मैडम की पदस्थापना से शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है। इन विषयों के शिक्षक लंबे समय से विद्यालय में नहीं थे, जिसके चलते विद्यार्थियों के प्रवेश में गिरावट आ रही थी और कई छात्र जाने लगे थे। युक्तियुक्तकरण की बदौलत विद्यालय में नया शैक्षणिक वातावरण निर्मित किया है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि शिक्षक उपलब्ध न होने के कारण पूर्व में कक्षा 9 में बच्चों का प्रवेश न के बराबर था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि पूर्व में दर्ज छात्र भी स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) लेकर विद्यालय छोड़ रहे थे। परंतु वर्तमान शैक्षणिक सत्र में दिनांक 05 जुलाई 2025 तक कक्षा 9 में 48 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जिससे विद्यालय की कुल दर्ज संख्या बढ़कर 87 हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने विधालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय में आवश्यक भौतिक संसाधनों की पूर्ति हेतु विभागीय स्तर पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

    July 5, 2025

    विधानसभा की कार्यवाही से आमजनों को अवगत कराने में संसदीय पत्रकार निभाते हैं बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    July 5, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया

    July 5, 2025

    धारदार चाकू के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    सांसद बृजमोहन ने 334 हितग्राहियों को सौंपे 35 लाख रुपए के चेक

    July 5, 2025

    मैथिलीशरण गुप्त उद्यान तेलीबांधा से झूलों को 24 घंटे के अंदर हटाने की कार्यवाही प्रारंभ करे….- मीनल चौबे

    July 5, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.