Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिष्ठित परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्मानित 

    By July 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिष्ठित परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्मानित 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह 2024 के दौरान सेना प्रमुख और अन्य अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान सभी सेना अधिकारियों की देश सेवा की राष्ट्रपति ने सराहना की।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) प्रदान किया। वहीं भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया।

    इसके साथ ही भारतीय सेना विमानन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अजय सूरी को अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम), भारतीय तटरक्षक महानिदेशक राकेश पाल को अति विशिष्ट सेवा पदक लेफ्टिनेंट जनरल एचएस शाही को उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) प्रदान किया गया। वहीं राष्ट्रपति ने भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) प्रदान किया।

    इन्हें भी दिए गए विशिष्ट सेवा पदक

    समारोह में सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों को 94 विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए। इसमें 31 परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), चार उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम), दो कर्मियों को एक बार फिर अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और 57 को पहली बार एवीएसएम प्रदान किए गए। इन कर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में असाधारण स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

    ये नेता रहे मौजूद

    इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना समेत तमाम लोग शामिल हुए। गौरतलब है कि इससे पहले रक्षा अलंकरण का पहला चरण पांच जुलाई को आयोजित किया गया था, जब राष्ट्रपति ने कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस और असाधारण वीरता प्रदर्शित करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को सात मरणोपरांत सहित 10 कीर्ति चक्र प्रदान किए थे।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.