Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    अब PoK पर चीन की नजर? सटे इलाके में 13000 फीट की ऊंचाई पर बना रहा गुप्त सैन्य अड्डा, सैटेलाइट इमेजरी से खुलासा…

    By July 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब PoK पर चीन की नजर? सटे इलाके में 13000 फीट की ऊंचाई पर बना रहा गुप्त सैन्य अड्डा, सैटेलाइट इमेजरी से खुलासा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पड़ोसी देश चीन हमेशा अपनी विस्तारवादी नीति को अंजाम देता रहा है।

    इस वजह से पड़ोसी देशों के साथ उसका या तो सीमा विवाद रहा है या वहां उसकी विस्तारवादी सोच के तहत वन बेल्ट वन रोड इनिशिएटिव योजना काम करती रही है।

    इसी क्रम में चीन लंबे समय से पाकिस्तान में अपनी अतिमहत्वकांक्षी परियोजनाओं को अंजाम देता रहा है। अब खबर है कि मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान में चीन 13000 फीट की ऊंचाई पर एक गुप्त सैन्य अड्डा बना रहा है।

    ताजिकिस्तान सोवियत रूस से अलग होकर स्वतंत्र देश बना है। यह चारों तरफ से भूमि से घिरा देश है।

    हालांकि, चीन ने इसका खंडन किया है लेकिन सैटेलाइट इमेजरी इस बात की तस्दीक करते हैं कि पड़ोसी देश का मंसूबा ठीक नहीं है।

    ‘द टेलीग्राफ’ की एक रिपोर्ट में सैटेलाइट इमेजरी के हवाले से कहा गया है कि  चीन पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से सटे इलाके में ताजिकिस्तान में 13000 फीट की ऊंचाई पर गुप्त सैन्य अड्डे का निर्माण पिछले एक दशक से कर रहा है।

    बीजिंग ने इस खबर का खंडन किया है और कहा है कि चीन ताजिकिस्तान में किसी तरह का कोई गुप्त सैन्य अड्डा नहीं बना रहा है।

    चीन ने ये भी कहा है कि चीन-ताजिकिस्तान वार्ता में यह मुद्दा एजेंडे में भी नहीं था। मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा उपलब्ध कराए गए सैटेलाइट इमेजरी में सैन्य अड्डा, हेलीपैड, चारदीवारी, रोड और वॉच टॉवर के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस जगह पर चीन सैन्य अड्डा बना रहा है वह रणनीतिक रूप से काफी अहम है क्योंकि वह अफगानिस्तान सीमा से निकट है।

    रक्षा जानकारों का कहना है कि भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस की सीमा से सटे जिस इलाके में  गुप्त सैन्य अड्डा बन रहा है,वह मध्य एशिया एशिया का एक अहम केंद्र है।

    चीन इसीलिए उस इलाके पर फोकस कर रहा है। संकट के समय में वहां से किसी भी देश में सेना भेजना चीन के लिए ना सिर्फ सरल और सहज होगा बल्कि रणनीतिक रूप से भी काफी अहम हो सकता है।

    इसके अलावा मध्य एशिया चीन की प्रमुख बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव की अहम कड़ी है। बीजिंग इसके जरिए विदेशों में अपना प्रभाव बढ़ाता रहा है।

    बता दें कि पिछले सप्ताह ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताजिकिस्तान का दौरा किया था और ताजिकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को और मजबूत करने का ऐलान किया था।

    ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बें पहुंचने पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे 1,500 से अधिक ताजिक युवाओं ने जीवंत चीनी और ताजिक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया था। 

    The post अब PoK पर चीन की नजर? सटे इलाके में 13000 फीट की ऊंचाई पर बना रहा गुप्त सैन्य अड्डा, सैटेलाइट इमेजरी से खुलासा… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

    June 9, 2025

    मेघालय में गायब इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा: पत्नी सोनम ने ही करवाई पति राजा की हत्या, यूपी में किया सरेंडर

    June 9, 2025

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.