Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राजनीती

    तेजस्वी यादव ने जीतन सहनी की हत्या पर कहा- बिहार में जंगलराज

    By July 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तेजस्वी यादव ने जीतन सहनी की हत्या पर कहा- बिहार में जंगलराज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार में जब लालू प्रसाद यादव और उनके बाद राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं तो विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए यहां 'जंगलराज' होने की बात प्रचारित की थी। अब विपक्ष में लालू-राबड़ी के बेटे तेजस्वी यादव हैं और उन्होंने पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद बिहार में असल जंगलराज अब होने की बात कही है। बड़ी बात यह भी कि तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद भाजपा ने तो अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही, लेकिन जदयू ने तेजस्वी यादव से साथ-साथ यह भी पूछ दिया कि वह अगर अपराधी के बारे में जानते हैं तो पुलिस और सरकार की मदद के लिए आगे आएं। तेजस्वी यादव लगातार पिछले दो महीने से जितनी हत्याएं हो रही हैं आपराधिक वारदात हो रही है, उनकी सूची जारी कर बिहार में जंगलराज की बात कह रहे थे। मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद वह अब यह मांग और बढ़ा रहे हैं और यह कह रहे हैं कि जब पूर्व मंत्री का पिता ही सुरक्षित नहीं है तो फिर ऐसे में यह कहा जा सकता है कि  बिहार में जंगलराज स्थापित हो गया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुकेश साहनी के पिताजी की जिस तरह से हत्या की गई है, वह दु:खद और पीड़ाजनक है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। वैज्ञानिक अनुसंधान के तमाम साध्य का इस्तेमाल किया जा रहा है। अपराधिक घटना में जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है उसे पुलिस खोज निकालेगी और न्यायिक प्रक्रिया के द्वारा उसे अंतिम अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति हो अगर एक सामान्य नागरिक के साथ भी अगर इस तरह घटना होती है तो राज्य सरकार का यह कर्तव्य है कि बगैर देर किए हुए कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करे" । तेजस्वी यादव के जंगल राज कहने पर नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव अगर कोई सवाल खड़ा कर रहे हैं तो उन्हें यह अधिकार प्राप्त है, पॉलिटिकल इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं। हम तो पुलिस इन्वेस्टिगेशन पर भरोसा करते हैं। हम माननीय तेजस्वी यादव से भी अनुरोध करते हैं कि आपका भी कार्यकर्ता है, अगर आपके पास भी कोई जानकारी है तो पुलिस पदाधिकारी को तमाम जानकारी उपलब्ध कराईये, जिससे मुकेश साहनी जी को न्याय मिल सके। नीरज कुमार ने कहा कि जंगलराज कहते तब जब पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती, पुलिस पर दबाव रहता, जाति-धर्म भेदभाव करने का आरोप रहता, आरोपी  को बचाने का आरोप रहता, कौन माई का लाल पैदा लिया है जो अपराधिक घटना पर किसी को बचा लेगा। 

    भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक की प्रतिक्रिया 

    विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, "हत्या किसी की भी हो यह एक जघन्य अपराध है… 72 घंटों के अंदर इसका उद्बोधन होगा… सभ्य समाज में आप अपराध को रोक नहीं सकते हैं चाहे आप कितने ही सक्षम हो जाए, इसका एक उदाहरण अमेरिका है जहां ट्रंप पर हमला हो गया… राज्य सरकार अंकुश लगाना जानती है और इसे गंभीरता लेते हुए इसका उद्बोधन किया जाएगा…" वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "आज सुबह बिहार से दुखद खबर सामने आई है, जहां मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई। यह अत्यंत दुखद है। शासन-प्रशासन में बैठे लोगों को जवाब देना होगा। अब जनता शांत नहीं बैठेगी। बिहार में जब राजनेता का परिवार सुरक्षित नहीं है तो आम लोग तो भगवान भरोसे हैं…" भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस हत्या की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि, "मुकेश साहनी जी के परिवार के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करता हूं। अपराधी आसमान में छुपे हों या पाताल में, पुलिस और कानून उन्हें ढूंढ निकालेगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इस जघन्य हत्या के लिए किसी को माफ नहीं किया जाएगा। सरकार और प्रशासन इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। छानबीन के बाद जैसे ही हत्यारों के बारे में पता चलता है, उन्हें कहीं से भी गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी"…. मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर हम पार्टी के संरक्षक सह केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि "सहनी के पिता जी की हत्या अति दु:खद है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। इस तरह की घटना की गंभीरता से जांच होनी चाहिए ताकि उक्त घटना में शामिल अपराधी पकड़े जा सके। राजद के द्वारा यह कहे जाने पर कि बिहार में जंगलराज आ गया, इस पर पलटवार करते हुए केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जंगलराज के वही लोग प्रतिपादक हैं। इसलिए उन लोगो को जंगलराज की याद आ रही है।

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.