Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    खेल

    हरभजन सिंह, सुरेश रैना और युवराज सिंह का वीडियो क्यों हुआ विवादित?

    By July 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरभजन सिंह, सुरेश रैना और युवराज सिंह का वीडियो क्यों हुआ विवादित?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का खिताब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर जीता था। युवराज सिंह की अगुवाई में पूरे टूर्नामेंट में भारतीय प्लेयर्स ने दमदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच जीतने के बाद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें युवराज सिंह, हरभजन, गुरकीरत मान और सुरेश रैना  दिव्यांग की तरह एक्ट करते नजर आ रहे हैं। जहां उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि 15 दिनों तक क्रिकेट खेलने के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई है। इसमें तौबा-तौबा गाना भी बज रहा था। इस वीडियो पर खूब बवाल हुआ। इस वीडियो के लिए संन्यास ले चुके इन तीन पूर्व क्रिकेटरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है। 

    मानसी जोशी ने कही ये बात
    विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी ने सोमवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटरों हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना की कड़ी आलोचना की और कहा कि इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया यह वीडियो बेहद खराब मिसाल कायम करता है। मानसी ने वीडियो पर आपत्ति दर्ज करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि आप नहीं जानते कि आपका व्यवहार कितना नुकसान पहुंचा सकता है और आसपास के लोगों से आपको जो सराहना मिल रही है, वह देखना भयावह है। आप सभी स्टार खिलाड़ी रहे हैं और आपसे अधिक जिम्मेदारी की उम्मीद थी। कृपया दिव्यांग लोगों के चलने के तरीके का मखौल न उड़ाएं। यह सही नहीं है।

    हरभजन सिंह ने वीडियो डिलीट करने के बाद मांगी माफी
    इस वीडियो पर विवाद पैदा होने के बाद हरभजन ने एक्स पर पोस्ट जारी करके स्पष्टीकरण दिया और कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था। हम किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। हम हर व्यक्ति और समुदाय का सम्मान करते हैं। फिर भी अगर लोग सोचते हैं कि हमने कुछ गलत किया है। मैं अपनी तरफ से बस इतना ही कह सकता हूं। सभी को खेद है। कृपया इसे यहीं रोकें और आगे बढ़ें। खुश और स्वस्थ रहें।

    पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
    इससे पहले दिन में ‘नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड’ के अध्यक्ष अरमान अली ने अमर कॉलोनी पुलिस थाना के प्रभारी से इन क्रिकेटरों की शिकायत की। इसके साथ ही उन्होंने मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संध्या देवनाथन के खिलाफ भी शिकायत की थी। 

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.