Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    मानसून का कहर… नेपाल में 2 बसें नदी में गिरीं, 50 से ज्यादा पैसेंजर लापता, ड्राइवर सहित 7 भारतीयों की मौत, 

    By July 12, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मानसून का कहर… नेपाल में 2 बसें नदी में गिरीं, 50 से ज्यादा पैसेंजर लापता, ड्राइवर सहित 7 भारतीयों की मौत, 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई में भारी बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों की सडक़ें हुई जलमग्न… 
    उड़ान सेवाएं भी प्रभावित, बाढ़ और लैंडस्लाइड से मचा हाहाकार
    यूपी के 800 गांव बाढ़ में डूबे, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 3 फीट तक पानी; बद्रीनाथ में 4 हजार श्रद्धालु फंसे
    मप्र के 14 जिलों में गिरा पानी; 8 जिलों में बिजली गिरने का अनुमान

    नई दिल्ली/भोपाल/रायपुर। देश में इस समय मानसून के दो रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ अवर्षा की स्थिति बनी हुई हैं तो दूसरी तरफ बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से जन जीवन अस्त-पस्त हो गया है। नेपाल में भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एक हाईवे पर लैंडस्लाइड के चलते 2 बसें त्रिशुली नदी में गिर गईं। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, दोनों बसों में चालकों समेत 63 लोग सवार थे।  हादसे में 7 भारतीयों और एक बस चालक की मौत हुई। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। हादसा सेंट्रल नेपाल में मदन-अश्रित हाइवे पर सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुआ। लगातार बारिश और पानी के तेज बहाव के चलते सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।
    लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज के करीब 800 गांव में 20 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। यूपी की कई नदियां उफान पर हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शाहजहांपुर में करीब 2 से 3 फीट पानी भर गया है। इस कारण हाईवे का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है। गाडिय़ों को डाइवर्ट करके निकाला जा रहा है। शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में भी पानी भरने के बाद मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया था। उधर, उत्तराखंड में लगातार पांच दिन से हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण 200 सडक़ें बंद हैं। सबसे खराब हालात बद्रीनाथ रूट पर है, जहां 22 जगह लैंडस्लाइड से चार धाम यात्रा मार्ग 3 दिन से बंद है। 4 हजार श्रद्धालु सडक़ों पर फंसे हैं।

    मुंबई में बिगड़े हालात


    शुक्रवार सुबह मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। भारी बारिश के कारण पूरे शहर में यातायात बाधित हुआ और साथ ही हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। भारी बारिश जारी रहने की संभावना है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  चेंबूर, पी डीमेलो रोड, एपीएमसी मार्केट और तुर्भे माफ्को मार्केट, किंग्स सर्कल जैसे इलाकों में जलभराव की खबरें आईं। इन जगहों पर लोगों को घुटनों तक पानी में चलते हुए देखा गया। पिछले 24 घंटों में शहर में 93.16 मिमी औसत बारिश हुई, जबकि पूर्वी उपनगरों में 66.03 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 78.93 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

    मुंबई में घने बादलों की चादर छा गई, जिससे शहर के कई इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई। इससे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मुंबई में बारिश के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है और एयरलाइंस ने यात्रियों को उड़ानों की अद्यतन स्थिति की जांच करने की सलाह दी है। इंडिगो एयरलाइंस ने कहा, मुंबई में भारी बारिश और हवाई यातायात की भीड़ के कारण उड़ानें प्रभावित हुई हैं। कृपया उड़ानों की स्थिति पर नजऱ रखें। आपको सुखद और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं!

    मप्र के कई जिलों में जोरदार बारिश


    मप्र में शुक्रवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। सीधी में 1.4 इंच पानी गिर गया। वहीं, भोपाल, गुना और नौगांव में करीब 1-1 इंच बारिश हुई। बैतूल, धार, इंदौर, खंडवा, रतलाम, खजुराहो, रीवा, टीकमगढ़ और बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में टीकमगढ़, निवाड़ी के ओरछा, छतरपुर के खजुराहो, पन्ना, दमोह और हरदा में आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, सतना के चित्रकूट, अशोकनगर, भोपाल, सागर, खंडवा, खरगोन में मध्यम बारिश होगी। बैतूल, गुना, राजगढ़, देवास, सिवनी, बालाघाट, उमरिया, शहडोल, कटनी, शिवपुरी, दतिया के रतनगढ़, विदिशा के उदयगिरि, रायसेन के भीमबेटका और सांची, सीहोर, रतलाम में हल्की गरज के साथ बिजली चमकेगी। शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, बड़वानी, इंदौर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, जबलपुर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर के अमरकंटक, रीवा, सीधी, सिंगरौली और श्योपुर में भी मौसम बदला रहेगा।

    दमोह में 11.8 इंच पानी गिरा

    दमोह में शुक्रवार सुबह से धूप निकली हुई थी। शाम होते बादल छा गए और फिर बारिश शुरू हो गई। शहर की सडक़ों पर, गलियों में कई जगह पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। कई लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर छिपे हुए हैं, तो कई लोग बारिश में भीगकर बारिश का मजा ले रहे हैं। इस साल मानसून आने के बाद दमोह में हुई बारिश का आंकड़ा देखा जाए तो 300 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। दमोह में वार्षिक औसत बारिश 1246.6 मिमी है। डिंडोरी में सुबह से बादल छाए रहे। साढ़े नौ बजे से झमाझम बारिश हो रही है। 2.89 इंच बारिश हो चुकी है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। बस स्टैंड में नालियों से बाहर सडक़ में पानी भरा हुआ है। जिले में 1 जून से अब तक 88.55 इंच बारिश हो चुकी है।

    बद्रीनाथ रूट पर लंबा जाम

    बद्रीनाथ रूट पर लैंडस्लाइड के कारण दोनों तरफ लंबा जाम लगा है। सडक़ों पर गाडिय़ों की लंबी कतारें दूर से ही दिख जाएंगी। हालांकि, प्रशासन की टीमें तेजी से मलबा हटा रही हैं। बद्रीनाथ में एक दिन पहले उप चुनाव की वोटिंग हुई थी। यहां से लौट रही 36 पोलिंग पार्टियों को गुरुवार को मलबे के बीच से पैदल निकाला गया। बद्रीनाथ से आने-जाने वाले ज्यादातर श्रद्धालु जोशीमठ में फंसे हुए हैं। इसके चलते पूरा इलाका हाउसफुल है। यहां के होटलों ने भी किराया बढ़ा दिया है। यात्रियों ने बताया कि जिस होटल में पहले 1 से 2 हजार रुपए ले रहे थे, वहां 4 से 5 हजार रुपए ले रहे हैं। रेस्टोरेंट वालों ने भी खाने के दाम बढ़ा दिए हैं। इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से भी हुई।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.