Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राज्य

     आग में खाक हुई थीं 4 जिंदगियां

    By July 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     आग में खाक हुई थीं 4 जिंदगियां
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । शाहदरा के मानसरोवर पार्क थाने में 26 जनवरी की शाम 5:22 बजे से 5:47 बजे के बीच एक बिल्डिंग में आग लगने की 11 कॉल आईं थीं। पांच मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग लगी थी। छह को रेस्क्यू किया गया। गौरी सोनी (40), इनका बेटा प्रथम सोनी (17), रचना (28) और इनकी बेटी रूही (9 महीने) की मौत हो गई थी। पुलिस ने लापरवाही से मौत के तहत केस दर्ज किया था। करीब साढ़े पांच महीने की जांच के बाद पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अब गैर इरादतन हत्या (आईपीसी  धारा 304) और ज्वलनशील चीज को लेकर लापरवाही (आईपीसी धारा 285) के तहत चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने पोते मोहित कुमार (27), दादा भरत सिंह (72) और दादी प्रभावती (70) को आरोपी बनाया है। पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, राम नगर एक्सटेंशन स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग में मकान मालकिन प्रभावती और उनके पति भरत सिंह की सहमति से पोता मोहित अवैध रूप से रबड़ और प्लास्टिक का काम करता था। दरअसल ये जगह ऊपरी मंजिल पर रहने वालों के लिए पार्किंग की थी। लेकिन मोहित इसका इस्तेमाल कमर्शल मकसद के लिए कर रहा था। किराएदारों के आने-जाने के लिए काफी संकरा रास्ता छोड़ रखा था। किराएदारों के कई बार कहने के बावजूद वो नहीं माना, जिससे चार लोगों की जान चली गई। आग बुझाने वाले इक्विपमेंट भी नहीं लगा रखे थे। चार्जशीट में कहा गया कि आरोपी अच्छी तरह जानता था कि प्रोडक्ट काफी ज्वलनशील हैं। फिर भी अपनी गतिविधियां जारी रखी, क्योंकि उसका एकमात्र मकसद पैसा कमाना था। मकान मालकिन प्रभावती देवी और बिल्डिंग की देखभाल का जिम्मा संभालने वाले उनके पति भरत सिंह को अपने पोते मोहित को रेजिडेंशल एरिया में ज्वलनशील चीज होने की जानकारी होने के बावजूद कमर्शल एक्टिविटी की इजाजत देने, अवैध काम करने से नहीं रोकने और आग से बचाव के एहतियाती कदम नहीं उठाने का दोषी माना गया है। इनकी निष्क्रियता से इतना बड़ा जानलेवा हादसा हुआ।

    Related Posts

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    गरियाबंद में रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध खनन की कवरेज करने गए रिपोर्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कैमरा और ID छीने

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025

    विवादित मदर मेरी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, 2019 से हो चुका लाइसेंस निरस्त

    June 9, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.