Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राजनीती

    भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी ने सुनाई खरीखोटी

    By July 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी ने सुनाई खरीखोटी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर विभिन्न आरोप लगाए। हाल ही में पीएम मोदी की रूस यात्रा में रूस-यूक्रेन मामले पर बात न करने को लेकर सोनिया गांधी के लेख और प्रियंका गांधी के ट्वीट किया। इस पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारा विपक्ष शुभ अवसर में भी नकारात्मक चीजें ही खोजता है। वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कर्नाटक में एससी/एसटी निधि बजट को खर्च करने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता चरम पर पहुंच गई है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को खरीखोटी सुना दी। उन्होंने कहा कि हमारा विपक्ष ऐसा है कि वो किसी भी शुभ अवसर में नकारात्मक चीजें खोजते हैं। वो इस भव्य आयोजन के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं। वो हमसे पूछ रहे हैं कि पीएम मोदी ने यूक्रेन के बारे में क्यों नहीं बोला। हम सरकार में हैं, पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय विषयों पर बोलने का न केवल अधिकार है, बल्कि कर्तव्य भी है। लेकिन फिर भी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या रूस-यूक्रेन को लेकर कांग्रेस वर्किंग समिति सीडब्‍ल्‍यूसी की बैठक में कोई प्रस्ताव पारित हुआ? क्योंकि, आपकी सीडब्ल्यूसी में इजरायल-हमास युद्ध को लेकर फिलिस्तीन के पक्ष में प्रस्ताव पारित किया गया था। सोनिया गांधी ने एक लेख लिखा है और प्रियंका गांधी ने इस पर ट्वीट किया है। मैं पूछना चाहता हूं कि सीडब्ल्यूसी ने कितने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किया है?" वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने दो मामलों पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार द्वारा रामनगर का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ किया जा रहा है। शहजाद पूनावाला बोले, "आज कांग्रेस की हिंदू घृणा और राम विरोधी मानसिकता चरम पर पहुंच गई है। राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन को हराया। रामनगर का नाम बदलेन पर भाजपा नेता ने पूछा कि अब डीके शिवकुमार को रामनगर का नाम भी पसंद नहीं है क्योंकि इसका नाम श्री राम के नाम पर रखा गया है। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस कब तक हिंदुओं को गाली देती रहेगी?" इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय एससी/एसटी आयोग द्वारा कर्नाटक सरकार से एससी/एसटी निधि के दुरुपयोग पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सबसे अधिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आदिवासी विरोधी पार्टी है। वे कर्नाटक के बजट का 37% यानि 14000 करोड़ रुपये से अधिक धन उन गारंटियों को पूरा करने में लगाने की योजना बना रहे हैं। ये तो एक मूर्खतापूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि कर, पानी, डीजल, पेट्रोल और दूध की कीमतों में वृद्धि की गई है। यही नहीं हाल ही में उनके मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि उन्होंने वाल्मीकि आदिवासी विकास निगम की राशि में बहुत बड़ा घोटाला किया था। इस घोटाले में कांग्रेस नेताओं द्वारा करोड़ों रुपये हड़पे गए थे। कांग्रेस सबसे अधिक दलित विरोधी पार्टी है।

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर 8 लोगों की मौत

    June 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

    June 9, 2025

    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके गए पत्थर

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.