Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    एयर इंडिया और विस्तारा में 700 कर्मचारियों पर छंटनी की लटकी तलवार…

    By July 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एयर इंडिया और विस्तारा में 700 कर्मचारियों पर छंटनी की लटकी तलवार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एयर इंडिया और विस्तारा दोनों एयरलाइंस के कम से कम 700 कर्मचारियों की छंटनी होने वाली है।

    दो अफसरों के मुताबिक इसकी आधिकारिक घोषणा इस साल अक्टूबर तक होने की संभावना है। दोनों एयरलाइंस के बहुप्रतीक्षित मर्जर ने कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटका दी है।

    दोनों अधिकारियों ने कहा कि इसमें रिटायरमेंट के करीब पहुंच रहे कर्मचारी और फिक्स्ड टर्म कांटैक्ट वाले कर्मचारी शामिल नहीं है।

    एचटी लाइव की नेहा एल.एम. त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 18,000 कर्मचारियों वाले एयरइंडिया का विस्तारा के साथ मर्जर होने वाला है।

    इसके लिए मर्ज की गई यूनिट में करीब 6000 विस्तारा कर्मचारियों को समायोजित करने की आवश्यकता होगी। दोनों अधिकारियों में से एक ने कहा, “आंतरिक फिटमेंट प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही छंटनी का ऐलान किया जाएगा।

    निश्चित अवधि के अनुबंध वाले कर्मचारियों और जल्द ही रिटायर होने वाले कर्मचारियों को छोड़कर एयर इंडिया और विस्तारा दोनों के करीब 700 कर्मचारियों की छंटनी होने की उम्मीद है।”

    पायलट और केबिन क्रू की होगी छंटनी

    बार-बार प्रयास करने के बावजूद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। एयरलाइन ने फिटमेंट प्रॉसेसे में मदद के लिए बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और डेलोइट को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया था।

    उन्होंने कहा, “ग्लोबल स्टैंडर्ड लगभग 60% है, लेकिन एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों में से लगभग 95% को बनाए रखने का लक्ष्य रखा है।

    जिन लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा, उनमें फ्लाइंग स्टाफ (पायलट और केबिन क्रू), रिटायरमेंट की उम्र के करीब पहुंच रहे कर्मचारी और निश्चित अवधि के अनुबंध वाले कर्मचारी शामिल नहीं हैं, जिनके अनुबंध सामान्य परिस्थितियों में अपने आप रिन्यूअल हो जाते हैं।”

    छंटनी का फैसला प्रदर्शन के आधार पर

    वहीं दूसरे अधिकारी ने कहा कि छंटनी का फैसला प्रदर्शन के आधार पर भी किया गया है। एक तीसरे अधिकारी ने नाम न बताने का अनुरोध करते हुए कहा, “नॉन-फ्लाइंग कार्यों में कर्मचारियों को संगठनात्मक आवश्यकताओं और व्यक्तिगत योग्यता के आधार पर भूमिकाएं सौंपी जानी थीं।”

    एयरलाइन ने पहले कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजनाओं के दो दौर की घोषणा की थी। इसमें करीब 2,500 कर्मचारी समूह से अलग हो गए।

    टाटा समूह जनवरी 2022 में एयर इंडिया का मालिक बन गया। प्राईवेटाइजेशन के दौरान सरकार के साथ समझौते के तहत उन्हें एक साल तक किसी भी कर्मचारी को नौकरी से निकालने पर रोक लगा दी गई थी।

    The post एयर इंडिया और विस्तारा में 700 कर्मचारियों पर छंटनी की लटकी तलवार… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.