Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    खेल

    रिंकू सिंह ने जमाया दमदार छक्का, एक पैर पर बैठकर गेंद को पहुंचाया स्टेडियम के बाहर

    By July 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रिंकू सिंह ने जमाया दमदार छक्का, एक पैर पर बैठकर गेंद को पहुंचाया स्टेडियम के बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में मात खाने के बाद दमदार वापसी की और दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अपना रोद्र रूप दिखाया लेकिन जो काम रिंकू सिंह ने किया उसने सुर्खियां बटोरीं। रिंकू सिंह का एक शॉट देख सभी हैरान रह गए। रिंकू तूफानी पारी खेलने के बाद भी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान एक ऐसा छक्का मारा जिसे देख हर कोई भौंचक्का रह गया।

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 234 रन बनाए थे। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 134 रनों पर ही ढेर कर दिया और 100 रनों से मैच अपने नाम किया। पांच मैचों की सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है।

    रिंकू सिंह का दमदार शॉट

    भारतीय पारी का 19वां ओवर फेंका जा रहा था। ये ओवर फेंक रहे थे मुजरबानी। मुजरबानी ने बचने के लिए गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी ताकि गेंद रिंकू की पहुंच से दूर रहे। लेकिन रिंकू ने गेंद को अपने पाले में ले ही ली। उन्होंने एक पैर टिकाकर सामने की तरफ दमदार शॉट खेला। ये शॉट इतना तगड़ा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर पेड़ पर पहुंच गई। रिंकू सिंह ने 104 मीटर का छक्का मारा। जिम्बाब्वे की पूरी टीम इस शॉट को देख हैरान रह गई। अगली गेंद पर उन्होंने फिर छक्का मारा। रिंकू ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका मारा। उन्होंने 22 गेंदों पर पांच छक्के और दो चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए।

    पहले मैच में रहे थे फेल

    रिंकू ने पहले मैच में भी हिस्सा लिया था लेकिन वह खाता तक नहीं खोल पाए थे। इस मैच में रिंकू ने पूरी कसर निकाल डाली और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारत के लिए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों पर 100 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और आठ छक्के मारे। ऋतुराज गायकवाड़ ने 47 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली।

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएम परिसर में ‘सुशासन वाटिका’ का किया शुभारंभ किया…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.