Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    मनोरंजन

    Mirzapur 3 Released: ‘Mirzapur session 3’ Released अब गुड्डू पंडित मचाएंगे भौकाल

    By July 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Mirzapur 3 Released: ‘Mirzapur session 3’ Released अब गुड्डू पंडित मचाएंगे भौकाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। इस सीरीज के पिछले दो सीजन को खूब पसंद किया गया था और अब सीजन 3 का क्रेज दर्शकों में साफ देखने को मिल रहा है। जहां से दूसरा सीजन खत्म हुआ था, वहीं से ‘मिर्जापुर 3’ की कहानी शुरू होती है। मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की मौत हो चुकी है और कालीन भैया कोमा में चले गए हैं। पूर्वांचल में त्रिपाठी परिवार का राज खत्म हो गया है। ऐसे में गुड्डू भैया (अली फजल) और गोलू (श्वेता त्रिपाठी शर्मा) ने खुद को मिर्जापुर का बाहुबली घोषित किया है।

    गोलू को पहले ज्यादा आक्रामक दिखाया गया है। वह पहले से ज्यादा भौकाल मचाती दिखाई दे रही हैं। वह गुड्डू पंडित की राइट हैंड बनकर मिर्जापुर की गद्दी पर दावा पेश करने वाले दावेदारों से भिड़ती हैं। ‘मिर्जापुर 3’ के 10 एपिसोड हैं। इसमें कालीन भैया, गुड्डू, गोलू और शरद जैसे किरदार आपको भरपूर एंटरटेन करेंगे। सत्ता संघर्ष के तेज होने के साथ-साथ कहानी में खून-खराबा भी बढ़ता जाएगा।
    मिर्जापुर की गद्दी पर जौनपुर के शरद शुक्ला (अंजुम शर्मा) समेत अन्य बाहुबली की नजर है। शरद मुन्ना भैया की पत्नी और माधुरी (ईशा तलवार) के साथ हाथ मिलाता है। माधुरी पति की मौत का बदला लेने के लिए अपने राजनीतिक हथकंडे अपनाती है। वह राज्य से बाहुबलियों का खात्मा करना चाहती है, इसके लिए वो बाहुबलियों को ही अपना हथियार बनाती है। इस बीच अखंडानंद त्रिपाठी यानी कालीन भैया को अपने बेटे मुन्ना (दिव्येंदु) की मौत का शोक मनाते दिखाया जाता है। पिछले सीजन में उन्हें गोली मार दी जाती है, लेकिन इस सीजन में वह मौत के मुंह से बाहर निकलकर सामने आते हैं। उनकी जान शरद शुक्ला ने बचायी है।

    निर्देशक गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर दोनों ने शानदार काम किया है। संजय कपूर की फोटोग्राफी ने दूरदराज के इलाकों को बेहतरीन तरीके से कैद किया है। लड़ाई, हमले और हत्याओं के सीन्स को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जॉन स्टीवर्ट एडुरी का म्यूजिक भी जबरदस्त है।

    Related Posts

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

    March 24, 2025

    सोनू निगम ने फर्जी अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीर को लेकर जताई चिंता, साझा किया पोस्ट

    February 4, 2025

    अर्जुन रामपाल को इवेंट के दौरान लगी चोट, खून से सने हाथ ने खींचा सभी का ध्यान

    February 4, 2025

    राम चरण की ‘गेम चेंजर’ सिनेमाघरों में फ्लॉप, अब ओटीटी प्लॅटफॉर्म में दस्तक देने के लिए हे तैयार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.