Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    ब्रिटेन चुनाव में इस बार 20 से ज्यादा पंजाबी प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

    By July 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्रिटेन चुनाव में इस बार 20 से ज्यादा पंजाबी प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लंदन। ब्रिटेन में आम चुनाव हो रहे हैं जिसमें प्रधानमंत्री एवं कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। इन चुनाव में करीब 5 कोरोड़ मतदान करने के पात्र हैं।  इस चुनाव  में देश के इतिहास में अब तक की सबसे विविध संसद देखने को मिल सकती है। इस संसद में देशभर से भारतवंशी सांसदों की बड़ी संख्या का अनुमान है। 'ब्रिटिश फ्यूचर थिंक टैंक के एक विश्लेषण के अनुसार, यदि लेबर पार्टी बहुमत में आई तो उसमें जातीय अल्पसंख्यक सांसदों की अब तक की सर्वाधिक संख्या हो सकती है। मतदाता 650 निर्वाचन क्षेत्रों में संसद के सदस्यों के लिए मतदान करेंगे। स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे देशभर भर में बनाए गए करीब 40,000 मतदान केंद्र खुल गए, जहां मतदाता अपने पसंद के उम्मीदवार का चुनाव करेंगे। इस बार मतदान केंद्र पर पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। ऋषि सुनक ने बुधवार को लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, यही बात हमें एकजुट करती है। हमें लेबर पार्टी की बहुमत वाली सरकार को रोकना होगा जो आप पर कर बढ़ाएगी। ऐसा करने का एकमात्र तरीका है, कल कंजर्वेटिव पार्टी को वोट देना।'' देश में 2019 में हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी 365 सीटों पर जीती थी वहीं लेबर पार्टी ने 202 सीटें जीती थीं। चुनाव  में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर के बीच मुकाबला है। वहीं, सबकी नजर पंजाब मूल के वोटरों पर है, जिनकी संख्या 10 लाख से अधिक है। लिहाजा तमाम पार्टियों ने पंजाब मूल के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिनकी संख्या 20 से अधिक है। हालांकि, इस बार लगातार चुनाव जीतते आ रहे लेबर पार्टी के सांसद वरिंदर शर्मा मैदान से हट गए हैं। वह जालंधर के रहने वाले हैं और लंबे समय से यूके में बसे हुए हैं। 2019 में हुए आम चुनाव में भारतीय मूल के 15 सांसद जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे। इनमें से कई इस बार भी चुनाव मैदान में हैं। इलिंग साउथहॉल सीट पर बड़ी संख्या में पंजाब मूल के मतदाता हैं। यही वजह है कि इस सीट से भारतीय मूल के दो उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं, जिनमें संगीत कौर और जोगिंदर सिंह का नाम शामिल है।

    प्रीत कौर लेबर पार्टी की तरफ से बर्मिघम से उम्मीदवार

    पहली महिला सिख सांसद प्रीत कौर लेबर पार्टी की तरफ से बर्मिघम से उम्मीदवार हैं।  इस संसद में देशभर से भारतवंशी सांसदों की बड़ी संख्या का अनुमान है। 'ब्रिटिश फ्यूचर थिंक टैंक के एक विश्लेषण के अनुसार, यदि लेबर पार्टी बहुमत में आई तो उसमें जातीय अल्पसंख्यक सांसदों की अब तक की सर्वाधिक संख्या हो सकती है।  इस बार चुनाव में खास बात यह है कि सिख नेटवर्क की तरफ से तीसरा सिख चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है। इस बार पहले पगड़ीधारी सिख तनमनजीत सिंह ढेसी दोबारा लड़ रहे हैं, जबकि पहली महिला सिख सांसद प्रीत कौर गिल भी लेबर पार्टी की तरफ से बर्मिंघम से उम्मीदवार हैं। सबीर सिंह अठवाल एल्फोर्ड साउथ, सतवीर कौर साउथ हैम्पटन, हरप्रीत कौर उप्पल हडर्सफील्ड, वरिंदर सिंह जस वोल्वर हैम्पटन पश्चिम, बागी शंकर डर्बी दक्षिणी, डॉ. जीवन सिंह संधर लॉफबोरो से, कीर्थ वोल्टन उत्तर पूर्वी, टोनी सिंह गिल राय स्लिप नॉरवुड पिननिर से, पवित्र कौर मान विंडसर सीट से, डॉ. गुरप्रीत कौर पड्डा वेवीने वैली, सोनिया कुमार भोगल डडली से, गुरिंदर सिंह जोशन स्मेदिक से लेबर पार्टी के उम्मीदवार हैं।  सीमा मल्होत्रा भी तीसरी बार मैदान से हैं। वर्कर्स पार्टी से दर्शन सिंह आजाद, अमृतपाल सिंह मान, प्रभदीप सिंह भी चुनाव मैदान में अलग अलग पार्टियों से हैं साउथ हॉल से संगीत कौर भेल, जोगिंदर सिंह आजाद उम्मीदवार हैं। अश्ववीर सिंह संघा भी चुनाव लड़ रहे हैं।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.