Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे सफाईकर्मी : सेहत सुरक्षा के साथ खिलवाड़

    By July 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे सफाईकर्मी : सेहत सुरक्षा के साथ खिलवाड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     मनेन्द्रगढ़
    बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे सफाईकर्मी, उनकी सेहत सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.इस सम्बन्ध में भाजपा के पूर्व महामंत्री रामचरित द्विवेदी ने रोष जताते हुए कहा कि नगरपालिका को गरीब सफाई कर्मचारियों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्हें समय-समय पर  रैनकोट,मास्क गलब्स व जूते दिए जाने चाहिए जिससे कि वह गंभीर   बीमारियों से बच सके.

    जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में स्वच्छता अभियान के तहत शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका ने शहर के हर वार्ड में सफाई कर्मचारी तैनात कर रखे हैं। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह सफाईकर्मी बिना सुरक्षा उपकरण के शहर की गंदगी को साफ कर रहे हैं। विभाग द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त उपकरण नहीं मिलने के कारण सफाईकर्मियों में गंभीर बीमारी लगने का भय हर समय-समय बना रहता है।अभी जबकि वर्षाकाल चल रहा है. सफाई कर्मचारियों को रेनकोट दिया जाना चाहिए, लेकिन उन्हें रेनकोट नहीं दिया जाए जिसके चलते बरसते पानी में साफ सफाई करने की उनकी मजबूरी बनी हुई है.

    हर में स्वच्छता के लिए नगर पालिका के 54 सफाई कर्मचारी व 102 प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत हैं जो जरूरी संसाधनों के बिना ही शहर को साफ व स्वच्छ बनाने का काम कर रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा इन कर्मचारियों को बदबू से बचाव के लिए न मॉस्क दिया गया है और न हीं समय पर रैनकोट,जूते और ग्लब्स दिए गए हैं । ये लोग जो कपड़े पहनकर घर से निकलते है और शहर का कचरा साफ कर उन्हीं कपड़ों में घर लौट जाते हैं। जिसके कारण गंदगी के संक्रमित कीटाणु इनके घरों तक पहुंच जाते हैं।

    गुरुवार को शहर के बीचोबीच से गुजरने वाले गंदे नाले की साफ-सफाई के दौरान नाले में उतरे सफाई कर्मचारियों के पास ना तो जूते थे और ना ही उनके हाथों पर ग्लब्स लगे थे और न हीं मुंह पर मास्क और न वे रेनकोट पहने थे.ऐसे में गरीब सुरक्षा कर्मचारियों की सेहत के साथ नगर पालिका व प्रशासन द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है।इस सम्बन्ध में द्विवेदी ने रोष जताते हुए कहा कि नगरपालिका को गरीब सफाई कर्मचारियों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्हें समय-समय पर मास्क ,गलब्स व जूते दिए जाने चाहिए जिससे कि वह गंभीर बीमारियों से बच सके।

    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर की गंदगी को साफ करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मास्क, दस्ताने, एप्रिन, कैप, बूट सहित अन्य उपकरण दिए जाने चाहिए, लेकिन नगर पालिका की अनदेखी से शहर में कार्यरत किसी भी सफाई कर्मचारी को सामान समय पर नहीं दिया जाता। जबकि नपा के पास पर्याप्त बजट है।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    MP News- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: कुंडम क्षेत्र में 1400 करोड़ की लागत से बनेगा गौमुख जलाशय…

    June 9, 2025

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर 8 लोगों की मौत

    June 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

    June 9, 2025

    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके गए पत्थर

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.