Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    कौन हैं पुतिन के सबसे खास यूरोपीय साथी विक्टर, यूक्रेन युद्ध के बीच अचानक क्यों पहुंचे कीव…

    By July 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन हैं पुतिन के सबसे खास यूरोपीय साथी विक्टर, यूक्रेन युद्ध के बीच अचानक क्यों पहुंचे कीव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूरोप में पुतिन के सबसे बड़े सहयोगी हंगरी के पीएम विक्टर ओर्बन कीव की यात्रा पर हैं।

    विक्टर की यह युद्ध शुरू होने के बाद पहली कीव यात्रा है।

    यूक्रेन को मिलने वाले यूरोपीय सहयोग की आलोचना करने वाले विक्टर ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात के बाद कहा कि मैंने राष्ट्रपति से इस बारे में सोचने के लिए कहा कि क्या हम युद्ध को रोक सकते हैं, मैंने उनसे मॉस्को के साथ शांतिवार्ता को गति देने का भी आग्रह किया है।

    ओर्बन ने कहा कि एक समय सीमा से जुड़ा युद्धविराम शांति वार्ता को गति देने का मौका देगा। मेरी राष्ट्रपति जेलेंस्की इस मामले में ईमानदार बातचीत हुई, जिसके लिए मैं राष्ट्रपति का आभारी हूं।

    हंगरी के प्रधानमंत्री पहले भी कई बार यूक्रेन को युद्ध के लिए सहायता देने की जगह युद्धविराम के साथ युद्ध को समाप्त करने के विचार का प्रचार किया है।

    हंगरी के इस प्रस्ताव से पहले जेलेंस्की और यूक्रेन के कई सहयोगियों ने हारी हुई जमीन के साथ रूस के साथ युद्धविराम की किसी भी शर्त को नकार दिया था। उनकी तरफ से कहा गया कि पुतिन पर किसी भी समझौते पर कायम रहने के लिए भरोसा नहीं किया जा सकता।

    हंगरी की पुतिन के साथ है खास दोस्ती
    हंगरी के प्रधानमंत्री के पुतिन के साथ घनिष्ठ संबंध अक्सर जांच के दायरे में आते रहे हैं। उनकी दोस्ती आर्थिक सहयोग और समान मूल्यों पर आधारित है।

    हंगरी ने संयुक्त राष्ट्र के प्लेटफार्म पर हमेशा ही रूस का साथ दिया है। 2014 में क्रीमिया पर रूस का आक्रमण हो या फिर अभी यूक्रेन पर किया रूस का आक्रमण हो, हमेशा ही हंगरी अपने दोस्त रूस का साथ देता आया है।

    यूक्रेन पर हमले के कारण जब पूरे यूरोप ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया था, तब भी हंगरी इन प्रतिबंधों के सामने रूस के लिए खड़ा रहा था।

    यूरोप की खास पावर अभी हंगरी के पास
    हंगरी इस समय पर यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसमें हर छह महीने पर अध्यक्ष बदलता है।

    प्रत्येक छह महीने के बाद अध्यक्ष पद को नियंत्रित करने वाला देश यूरोपीय संघ के समग्र एजेंडे पर अपनी प्राथमिकताओं को निर्धारित कर सकता है।

    हंगरी ने सोमवार को “फिर से यूरोप को महान बनाएं” के आह्वान के साथ अध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया है। वह इस मंच का इस्तेमाल यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता या फिर रूस की मदद करने के लिए कर सकता है।

    The post कौन हैं पुतिन के सबसे खास यूरोपीय साथी विक्टर, यूक्रेन युद्ध के बीच अचानक क्यों पहुंचे कीव… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.