Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 10 लाख के ईनमी महिला व पुरूष ने किया आत्मसमर्पण

    By July 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 10 लाख के ईनमी महिला व पुरूष ने किया आत्मसमर्पण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुकमा

    जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नीयद नेल्ला नार योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के परिणामस्वरूप नक्सली संगठन में कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय 1 महिला सहित 02 नक्सलियों सोड़ी गजेन्द्र उर्फ हड़मा पिता स्व. हुंगा (कोंटा एरिया कमेटी सदस्य/एरार्बोर सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, ईनामी 05 लाख रुपए) निवासी वीराभट्टी थाना भेजी जिला सुकमा एवं महिला नक्सली सोड़ी मंजूला उर्फ मड़कम मंजूला पति कमलेश पिता स्व. सोड़ी हुंगा (कोण्टा एरिया कमेटी सदस्या/पोलमपल्ली एलओएस कमाण्डर/ सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, ईनामी 05 लाख रुपए) निवासी करीगुड़म थाना चिंतागुफा जिला सुकमा ने आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रुपए प्रदाय किया गया, तथा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे। आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला पुलिस बल, डीआरजी सुकमा एवं 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का प्रयास रहा है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित 05 लाख के ईनामी नक्सली सोड़ी गजेन्द्र उर्फ हड़मा पिता हुंगा वर्ष 2014-15 तक वीरारभट्टी सीएनएम सदस्य, वर्ष 2016-19 माह मई तक कोण्टा एरिया कमेटी जनताना सरकार पार्टी सदस्य, वर्ष 2019 जून से 2022 माह अप्रैल तक कोण्टा एरिया कमेटी अन्तर्गत कोण्टा एलओएस जनमिलिशिया कमाण्डर/पार्टी सदस्य,  2022 माह मई से अब-तक कोण्टा एरिया कमेटी सदस्य/एरार्बोर सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, धारित शस्त्र इंसास रायफल। जिसके द्वारा ग्राम भेजी में वर्ष 2020 में पुुलिस कर्मी पर हमला करने की वारदात में शामिल, ग्राम मुरलीगुड़ा:- वर्ष 2020 में मुरलीगुड़ा कैम्प के पास आईईडी लगाने की वारदात में शामिल, ग्राम मिनपा एम्बुश़ वर्ष 2020 में मिनपा में पुलिस गस्त पार्टी पर घात लगाकर फायरिंग करने की की वारदात में शामिल, ग्राम गलगम एम्बुश (पामेड़ क्षेत्र बीजापुर) वर्ष 2021 को पुलिस-नक्सली एम्बुश की वारदात में शामिल रहा, उक्त घटना में 02 नक्सली सदस्य घायल हुए थे। ग्राम कसालपाड़ मुठभेड़ वर्ष 2022 में टीसीवोसी के दौरान ग्राम कसालपाड़ के जंगल में पुलिस गस्त पार्टी पर फायरिंग करने की की वारदात में शामिल, पालाचलमा और गट्टापाड़ मुठभेड़ वर्ष 2022 में माह अक्टूबर में ग्राम पालाचलमा एवं गट्टापाड़ के मध्य जंगल में पुलिस पार्टी पर पिछाकर फायंरिग करने की की वारदात में शामिल,ग्राम कोत्ताचेरू:- वर्ष 2022 में गोरखा-कोत्ताचेरू के मध्य पीकअप वाहन से सिलेण्डर गैस को लूट-पाट करने की की वारदात में शामिल रहा।

    आत्मसमर्पित 05 लाख की ईनामी महिला नक्सली सोड़ी मंजूला उर्फ मड़कम मंजूला वर्ष 2002 माह मई से 2002 माह जुलाई तक कोण्टा दलम सदस्या, वर्ष 2002 माह अगस्त से 2004 माह जुलाई तक प्लाटून नंबर 04 का पार्टी सदस्या, वर्ष 2004 माह अगस्त से 2009 माह जुलाई तक कम्पनी नंबर 01 पार्टी सदस्या, वर्ष 2009 माह अगस्त से 2016 माह नवम्बर तक कम्पनी नम्बर 06 की सदस्या, वर्ष 2016 माह दिसम्बर से 2021 माह जनवरी तक कोण्टा एरिया कमेटी सदस्या, वर्ष 2021 माह फरवरी से अब तक कोण्टा एरिया कमेटी अन्तर्गत पोलमपल्ली एलओएस/कमाण्डर सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर। अंतिम धारित शस्त्र  एसएलआर रायफल। जिसके द्वारा ग्राम भेजी और इंजरम कैम्प के बीच एम्बुश की घटना वर्ष 2003 में भेज्जी और इंजरम कैम्प के बीच एनएच 30 मार्ग पर रोड़ ओपनिंग पार्टी पर एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की की वारदात में शामिल। ग्राम जारागट्टा (जिला नारायणपुर) एम्बुश की घटना:- वर्ष 2007 में ग्राम जारागट्टा के पास मोटर सायकल से आने वाले पुलिस जवानों पर एम्बुश लगाकर फायरिंग की की वारदात में शामिल रही। कोंगेरा एम्बुश (जिला नारायणपुर) वर्ष 2010 में टीसीओएस के दौरान ग्राम कोंगेरा के पास पुलिस गस्त पार्टी पर एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की की वारदात में शामिल, जिसमें 02 नक्सली मारे गये थे।

    Related Posts

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएम परिसर में ‘सुशासन वाटिका’ का किया शुभारंभ किया…

    June 8, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.