Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    इमरान खान को तुरंत रिहा करो, संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान को लगा दी जमकर लताड़…

    By July 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इमरान खान को तुरंत रिहा करो, संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान को लगा दी जमकर लताड़…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र  के ह्यूमन राइट्स वर्किंग ग्रुप ने कहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में डालना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

    UN की संस्था ने कहा है कि इमरान खान को तत्काल रिहा कर दिया जाए।

    संयुक्त राष्ट्र के कार्य समूह ने कहा कि इमरान खान को मनमाने ढंग से जेल में रखा गया है। उचित यही है कि इमरान खान को तुरंत रिहा करके उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक मुआवजा  दिया जाए।

    इसके अलावा उन्हें जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए अधिकार दिया जाए। 

    यूएन की संस्था ने कहा कि वर्किंग ग्रुप ने यह निष्कर्ष निकाला है कि इमरान खान की गिरफ्तारी का कोई कानूनी आधार नहीं था। राजनीतिक फायदे के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अब उनसे बदले की राजनीति की जा रही है। यूएन के वर्किंग ग्रुप ने 25 मार्च को ही यह राय दी गई।

    हालांकि एक दिन पहले ही इसे सार्वजनिक किया गया है। वर्किंग ग्रुप की राय बाध्यकारी नहीं होती है हालांकि इसे महत्वपूर्ण टिप्पणी माना जा रहा है।

    पांच सदस्यों वाले वर्किंग ग्रुप का कहा है कि इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई राजनीति से प्रेरित थी और यह उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के खिलाफ दमन के अभियान का हिस्सा थी। 

    वॉशिंगटन के पाकिस्तानी दूतावास की तरफ से इसपर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।बता दें कि पाकिस्तान में फरवरी में आम चुनाव करवाए गए थे और उससे पहले अगस्त में ही इमरान खान गिरफ्तार हो गए थे। उनपर दर्जनों मामलों में सुनवाई चल रही है।

    खान का भी कहना है कि सत्ता के लिए राजनीतिक बदले की भावना से उनपर फर्जी केस लगाए गए हैं। पाकिस्तान की एक कोर्ट ने हाल ही में इमरान खान को दो मामलों में राहत दी थी। 

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्य समूह ने कहा कि चुनाव से पहले इमरान खान की पार्टी के लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

    वहीं आम चुनाव के दिन भी पाकिस्तानी चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगे थे। हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज किया था।

    इमरान खान 2022 से ही संकट में हैं। उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    वहीं तीन साल की सजा होने की वजह से इस बार वह चुनाव भी नहीं लड़ पाए। हालांकि उनके समर्थकों ने बड़ी संख्या में आम चुनाव में जीत हासिल की थी। 

    The post इमरान खान को तुरंत रिहा करो, संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान को लगा दी जमकर लताड़… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    भारत में कोरोना के एक्टिव केस 6000 के पार, 24 घंटे में 6 की मौत

    June 9, 2025

    रायपुर-जबलपुर के बीच चलेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा सफर

    June 9, 2025

    आज का राशिफल 9 जून 2025

    June 9, 2025

    मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.