Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    मनोरंजन

    भारत की जीत के बाद अनुष्का ने विराट के लिए लिखी भावुक पोस्ट

    By June 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत की जीत के बाद अनुष्का ने विराट के लिए लिखी भावुक पोस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता होने का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं। अभिषेक बच्चन, अनन्या पांडे, रवीना टंडन, अजय देवगन जैसे बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए टीम को बधाई दी। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का भी नाम शामिल है। 

    अभिनेत्री ने भारत के विजेता बनने के बाद इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली दो पोस्ट साझा की हैं। पोस्ट में उनके पति विराट कोहली हाथ में ट्रॉफी और कंधे पर राष्ट्रीय ध्वज लिए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "और… मुझे इस इंसान से प्यार है। विराट आपको अपना घर कहने की मुझे बहुत खुशी है। मेरे लिए इस जश्न को मनाइए।। जाइए और स्पार्कलिंग वॉटर पीजिए।" 

    इस पोस्ट पर यूजर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "मुझे भी इस इंसान से प्यार है।" दूसरे यूजर ने विराट को लीजेंड बताया। इसके अलावा और भी बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

    वहीं, एक अन्य पोस्ट में अनुष्का ने टीम इंडिया की तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट भी साझा किया है। उन्होंने लिखा, "जब हमारी बेटी ने सभी खिलाड़ियों को रोते हुए देखा तो उसकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि उन्हें गले लगाने वाला कोई क्यों नहीं है…मेरे प्यारी बेटी, उन्हें 150 करोड़ लोगों ने गले लगाया है। क्या शानदार जीत और क्या शानदार उपलब्धि!! चैंपियंस – बधाई!!"

    इससे पहले  टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने और टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद, विराट कोहली ने बारबाडोस से अपने परिवार को भावुक होकर फोन किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिकेटर की आंखों में खुशी के आंसू देखे जा सकते हैं। 

    Related Posts

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

    March 24, 2025

    सोनू निगम ने फर्जी अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीर को लेकर जताई चिंता, साझा किया पोस्ट

    February 4, 2025

    अर्जुन रामपाल को इवेंट के दौरान लगी चोट, खून से सने हाथ ने खींचा सभी का ध्यान

    February 4, 2025

    राम चरण की ‘गेम चेंजर’ सिनेमाघरों में फ्लॉप, अब ओटीटी प्लॅटफॉर्म में दस्तक देने के लिए हे तैयार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.