Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    ‘हम पेरिस समझौते से इसलिए पीछे हटे क्योंकि…’, ट्रंप ने भारत और चीन पर लगाए गंभीर आरोप

    By June 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘हम पेरिस समझौते से इसलिए पीछे हटे क्योंकि…’, ट्रंप ने भारत और चीन पर लगाए गंभीर आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पेरिस जलवायु समझौते पर अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई दी है। उनका कहना है कि उनके प्रशासन ने 2017 में ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते में शामिल नहीं होने का फैसला इसलिए किया क्योंकि यह धोखाधड़ी थी और इससे वाशिंगटन को एक खरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ता। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत, चीन और रूस इसके लिए भुगतान नहीं कर रहे थे। अमेरिका में इस साल पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। शुक्रवार को अमेरिका में पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट (बहस) हुई। इसी दौरान रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से संबंध में यह दावा किया। मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई और मुद्दों को लेकर एक दूसरे को घेरा। उम्मीदवारों ने सीमा, विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, गर्भपात, राष्ट्रीय सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन की स्थिति पर भी बहस की। 90 मिनट चली बहस के दौरान 78 वर्षीय ट्रंप ने दावा किया कि पेरिस जलवायु समझौते पर एक खरब अमेरिकी डॉलर खर्च होते और अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है, जिसे इसकी कीमत चुकानी पड़ती। उन्होंने इसे धोखा बताते हुए कहा कि चीन, भारत और रूस इसका भुगतान नहीं कर रहे थे। 

    क्या है 2015 का समझौता

    बता दें, 2015 में हुए पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका 2017 में बाहर हो गया था। उसने इस समझौते से यह कहते हुए नाता तोड़ लिया था कि वैश्विक तापमान को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समझौता अमेरिकी श्रमिकों के लिए हानिकारक है। पेरिस समझौते के रूप में साल 2009 में अमेरिका और अन्य विकसित देशों ने सामूहिक रूप से 2020 तक हर साल 100 अरब डॉलर का योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी, ताकि गरीब, विकासशील देशों, मुख्य रूप से वैश्विक दक्षिण में, समुद्र के स्तर में वृद्धि और बढ़ती गर्मी जैसे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के अनुकूल होने में मदद की जा सके। विकसित देशों ने 2022 में दो साल देर से अपने सामूहिक लक्ष्य को पूरा किया, लेकिन यह आंकड़ा कभी भी उतना ऊंचा नहीं रहा जितना कि ट्रंप ने सुझाव दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने जो कहा उसके उलट अमेरिका ने कभी भी अंतरराष्ट्रीय जलवायु वित्त में 1,000 अरब डॉलर का भुगतान नहीं किया है। ट्रंप द्वारा पेरिस समझौते से देश को अलग करने के बाद अमेरिका ने वैश्विक वित्त लक्ष्य के लिए कुछ भी भुगतान नहीं किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिका से सालाना 11.4 अरब डॉलर देने का वादा किया है, लेकिन इस स्तर की फंडिंग नहीं हुई है। जलवायु परिवर्तन को लेकर संदेह रखने वाले ट्रंप लगातार यह दलील देते रहे हैं कि पेरिस समझौते से चीन और भारत जैसे देशों को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन उत्सर्जक है, जिसके बाद अमेरिका, भारत और यूरोपीय संघ हैं।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    शादी, हनीमून और मर्डर: सोनम निकली बेवफा, राज के लिए करा दी पति राजा की हत्या

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक, घायलों के इलाज के दिए निर्देश….

    June 9, 2025

    बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा इंतजाम को ठेंगा दिखाकर 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर फरार हुआ कैदी

    June 9, 2025

    आईईडी की चपेट में आकर ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जताया शोक

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.