Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    व्यापार

    क्वांट म्यूचुअल फंड पर सेबी का एक्शन

    By June 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्वांट म्यूचुअल फंड पर सेबी का एक्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    क्वांट म्यूचुअल फंड ने पिछले कुछ साल में हैरतंगेज रिटर्न देकर निवेशकों के बीच पहचान बनाई। इस फंड हाउस में लाखों लोग सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए पैसे लगाते हैं। लेकिन, अब क्वांट म्यूचुअल फंड मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैपिटल रेगुलेटर सेबी ने फ्रंट रनिंग के आरोप में क्वांट म्यूचुअल फंड के खिलाफ कथित तौर पर कुछ एक्शन लिया है। इसमें ठिकानों की तलाशी और जब्ती ऑपरेशन चलाने की बात भी शामिल हैं। इस मामले पर क्वांट की सफाई भी आई है।

    क्वांट ने अपने निवेशकों को भेजे एक नोट में कहा, 'हमारी पॉलिसी है कि हम मीडिया रिपोर्ट्स पर टिप्पणी नहीं करते। लेकिन, हम अपने सभी हितधारकों के साथ पारदर्शिता बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन कुछ बिंदुओं को स्पष्ट कर रहे हैं।'क्वांट ने स्वीकार किया कि सेबी ने उससे इंक्वायरी की है। हालांकि, अपने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि वह एक रेगुलेटेड एंटिटी है और वह किसी भी 'रिव्यू' के दौरान कैपिटल रेगुलटर का सहयोग करना जारी रखेगी। उसने कहा कि हम जरूरत के मुताबिक सेबी जरूरी डेटा उपलब्ध कराते रहेंगे।

    निवेशकों पर क्या होगा असर?

    अभी क्वांट मामले की पूरी तस्वीर साफ नहीं है। लेकिन, अगर सेबी फंड हाउस के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाता है, तो इससे म्यूचुअल फंड की साख घटेगी। पिछले कुछ साल में म्यूचुअल फंड में निवेश जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। इसकी बड़ी वजह मशहूर हस्तियों के जरिए इसका प्रमोशन है, जिससे लोगों का म्यूचुअल फंड पर भरोसा बढ़ा था।

    लेकिन, किसी भी 'गड़बड़ी' का असर ओवरऑल म्यूचुअल फंड और SIP सेगमेंट पर दिख सकता है। इससे फंड हाउसेज की साख को धक्का लगेगा। इस सूरत में निवेशक म्यूचुअल फंड और SIP में निवेश कम या फिर बंद कर सकते हैं। वैसे भी पिछले कुछ समय में रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने SIP बंद की है। इस तरह के घटनाक्रम से वह सिलसिला और जोर पकड़ सकता है।वहीं, फंड हाउस की बात करें, तो उनके सामने भी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। अगर ज्यादा लोग एकसाथ अपनी सिप बंद करके पैसे निकालने लगें, तो इस फंड के सामने लिक्विडिटी की समस्या आएगी कि वह एकसाथ कैसे बहुत-से लोगों का पैसा लौटाएगी। अगर फंड हाउस ने लोगों का पैसा देने के लिए बिकवाली की, तो इससे शेयर मार्केट में गिरावट आने की भी आशंका रहेगी।

    किन कंपनियों में क्वांट का निवेश?

    अगर बड़ी कंपनियों की बात करें, तो क्वांट म्यूचुअल ने अपने AUM का अधिकतर हिस्सा रिलायंस इंडस्ट्रीज,जियो फाइनेंशियल, अडानी पावर, अरबिंदो फार्मा, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एलआईसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, पंजाब नेशनल बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और जिंदल स्टील एंड पावर में लगा रखा है। इसमें लगभग सभी आज लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।क्वांट का अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे अधिक 11.2 फीसदी का निवेश है। बाकी कंपनियों में उसने अपनी संपत्ति का 2 से लेकर करीब 7 फीसदी तक निवेश कर रखा है।

    Related Posts

    कैट और मेटा ने महिला व्यापारियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘व्यापार सखी’ लॉन्च की

    June 3, 2025

    डिजिटल फ्रॉड, को-लेंडिंग और रेपो रेट में कटौती पर आरबीआई के सक्रिय कदम से बढ़ेगा विश्वास, क्रेडिट की पहुंच और उपभोक्ता व्यय – खंडेलवाल

    April 9, 2025

    शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 2227 अंक टूटा

    April 7, 2025

    पेट्रोल-डीजल 2 रुपए महंगा!, लेकिन नहीं बढ़ेगी…

    April 7, 2025

    “वन नेशन, वन इलेक्शन” के समर्थन में कैट चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान

    April 6, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    April 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    CG News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही उजागर, एक शिक्षक को दो स्कूलों के लिए जारी हुआ पदस्थापना आदेश, डीईओ पर उठे सवाल….

    June 8, 2025

    CG News : थाने में हुई गोलीबारी, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला…

    June 8, 2025

    CG News : एनीकट में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ और नगर सेना की मदद से 22 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ सफल….

    June 8, 2025

    मुख्यमंत्री सोनपैरी में आयोजित कबीर जयंती समारोह एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.