Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राज्य

    धनबाद में दिनदहाड़े इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    By June 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धनबाद में दिनदहाड़े इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड के धनबाद में तेलीपाड़ा रोड पर लॉ कॉलेज के पास शुक्रवार की सुबह इंजीनियरिंग के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली छात्र की गर्दन में मारी गई थी, वह काफी देर तक छटपटाता रहा।

    जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तब वह जिंदा था। तब कुछ लोग उसे उठाकर एसएनएमएमसीएच ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक अमरदीप भगत (21 वर्ष) मनईटांड़ बस्ती का रहनेवाला था। उसके पिता जयप्रकाश भगत पुराना बाजार में सब्जी का कारोबार करते हैं।

    अमरदीप बोकारो में रहकर पढ़ाई करता था। हाल ही में अमरदीप ने एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। गुरुवार को शाम साढ़े सात बजे के करीब वह घर से स्कूटी लेकर निकला था।

    घरवालों से उसने कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा है। उसके बाद वह स्कूटी से निकला, पर देर रात तक घर वापस नहीं आया।

    घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच रात डेढ़ बजे के करीब अमरदीप ने अपने पिता को फोन कर बताया है कि वह दोस्तों के साथ था, इसलिए देरी हो गई। अब वह घर लौट रहा है। इसके बाद भी वह घर नहीं आया। उसके घरवाले रातभर उसका इंतजार करते रहे। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था।

    सुबह लॉ कॉलेज मैदान में मिला जख्मी

    सुबह-सुबह लॉ कॉलेज के मैदान में वह जख्मी अवस्था में पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी। उसकी स्कूटी भी वहीं खड़ी थी। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
     

    Related Posts

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएम परिसर में ‘सुशासन वाटिका’ का किया शुभारंभ किया…

    June 8, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.