Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    मौत के एक साल बाद भी वैगनर ग्रुप के संस्थापक प्रिगोझिन की लोकप्रियता बरकरार, लोग बोले- वह महान व्यक्ति

    By June 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मौत के एक साल बाद भी वैगनर ग्रुप के संस्थापक प्रिगोझिन की लोकप्रियता बरकरार, लोग बोले- वह महान व्यक्ति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस के खूंखार वैगनर ग्रुप के संस्थापक येवगेनी प्रिगोझिन की मौत को एक साल का समय पूरा होने वाला है। एक समय बगावत का बिगुल फूंकने वाले प्रिगोझिन और उनके वैगनर ग्रुप के भाड़े के सैनिकों ने राजधानी मॉस्को की तरफ चढ़ाई शुरू कर दी थी, लेकिन अब राजधानी मॉस्को में ही कई लोगों ने उनकी तारीफ की और उन्हें महान व्यक्ति करार दिया। उल्लेखनीय है कि प्रिगोझिन ने 23-24 जून 2023 को बगावत का एलान करते हुए अपने सैनिकों को मॉस्को की तरफ कूच का आदेश दिया था, लेकिन इसके दो महीने बाद ही येवगेनी प्रिगोझिन की एक रहस्यमयी हवाई जहाज दुर्घटना में मौत हो गई थी। 

    उल्यानोव ने बताया- महान व्यक्ति

    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सत्ता को सबसे बड़ी चुनौती देने के बावजूद प्रिगोझिन और उनके वैगनर समूह का सम्मान जारी है। वैगनर ग्रुप के केयरटेकर के रूप में काम कर रहे 60 वर्षीय अलेक्जेंडर उल्यानोव ने कहा, 'उन्होंने (येवगेनी प्रिगोझिन) मुश्किल समय में रूस के लिए बहुत कुछ किया। वह महान व्यक्ति थे। वैगनर ग्रुप ने यूक्रेन में रूस के सबसे लंबे और सबसे खूनी सैन्य अभियानों का नेतृत्व किया, जिसमें पूर्व में बखमुत शहर के लिए लड़ाई भी शामिल है। उल्यानोव ने कहा कि 'प्रिगोझिन हमारे दिलों में जीवित हैं, अगर लोग उन्हें याद करते हैं, तो वे जीवित हैं। उल्यानोव ने प्रिगोझिन की तुलना मिखाइल कुतुज़ोव जैसे ऐतिहासिक जनरलों से की, जिन्होंने नेपोलियन से लड़ाइयों के दौरान रूसी सैनिकों का नेतृत्व किया था। एक पूर्व हॉटडॉग विक्रेता और सजायाफ्ता अपराधी, प्रिगोझिन 1990 के दशक में पुतिन के संपर्क में आए, बाद में उन्होंने कैटरिंग बिजनेस से नाम कमाया। 

    पुतिन का करीबी माना जाता था, फिर उन्हीं के खिलाफ की बगावत

    इसके बाद 'पुतिन के रसोइये' के उपनाम से जाने जाने वाले प्रिगोझिन का रूस में प्रभाव तेजी से बढ़ा और उन्होंने सरकारी अनुबंध हासिल किए। प्रिगोझिन ने साल 2014 में वैगनर समूह की स्थापना की। प्रिगोझिन की मौत के बाद क्रेमलिन ने उनकी मौत में कोई हाथ होने से साफ इनकार किया। प्रिगोझिन की मौत पर राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें प्रतिभाशाली व्यवसायी बताया, जिन्होंने गंभीर गलतियां की। मास्को के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को हटाने की अपनी कोशिश में, प्रिगोझिन के लड़ाकों ने रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में रूसी सेना के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया था। लगभग 24 घंटे के विद्रोह के बाद बेलारूस की मध्यस्थता से शांति समझौता हुआ। इस दौरान वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ चुके थे। यूक्रेन में रूस के लिए लड़ने वाले 'एस्पानोला' बटालियन के सदस्य 'टेडी बॉय' ने प्रिगोझिन की प्रशंसा की। उसने कहा 'मैं उनके साथ 100 प्रतिशत सहमत नहीं हूं, लेकिन अगर मैं उनसे मिलता, तो मैं उनसे हाथ मिलाता।' टेडी बॉय ने कहा, 'प्रिगोझिन ने सैन्य वर्दी पहनी थी और रूस समर्थक सेना के प्रतीकों के टैटू लगाए थे। उन्होंने बहुत सी ऐसी बातें कही, जिन्हें कहने से लोग डरते थे और मुझे लगता है कि इसी वजह से बहुत से लोगों ने उनका समर्थन किया।' 

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.