Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राज्य

    21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनासकांठा के सीमावर्ती गांव नडाबेट में होगा

    By June 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनासकांठा के सीमावर्ती गांव नडाबेट में होगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गांधीनगर | मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आगामी 21 जून को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समग्र राज्य में होने वाले आयोजनों की तैयारियों को मंगलवार को गांधीनगर में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अंतिम रूप दिया। गुजरात में इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम बनासकाँठा जिले के सीमावर्ती गाँव तथा सीमा दर्शन के लिए विख्यात नडाबेट में आयोजित होने वाला है। राज्य सरकार के खेल-कूद, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों विभाग, गुजरात राज्य योग बोर्ड तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहयोग से नडाबेट में यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है और वर्ष 2015 से भारत सहित विश्वभर के देशों में यह दिवस मनाया जाता है। हर वर्ष 21 जून को व्यापक लोक भागीदारी से विभिन्न विषय-वस्तु (थीम) के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। तद्अनुसार वर्ष 2024 का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ विषय-वस्तु के साथ आयोजित होने जा रहा है। 
    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस बैठक में राज्य में लगभग सवा करोड़ लोगों की सहभागिता से इस योग दिवस को भव्य सफलता दिलाने का आयोजन की गहन समीक्षा की। खेल राज्य मंत्री हर्ष संघवी, योग बोर्ड के अध्यक्ष शीशपालजी, मुख्य सचिव राज कुमार एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ सचिव इस बैठक में उपस्थित रहे। इस बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष योग दिवस के आयोजन को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया। खेल-कूद विभाग के प्रधान सचिव अश्विनी कुमार ने इस प्रेजेंटेशन में कहा कि 21 जून को सुबह 7.00 से 7.45 बजे तक यानी 45 मिनिट तक सवा करोड़ लोग कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण में भाग लेंगे। नडाबेट में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी तथा खेल राज्य मंत्री हर्ष संघवी सहभागी होने वाले हैं। मंत्रिमंडल के सदस्य तथा पदाधिकारी राज्य के विभिन्न स्थानों पर सहभागी होंगे। राज्यभर में 8 महानगर पालिकाओं, 32 जिलों, 251 तहसीलों, 20 नगर पालिकाओं सहित कुल 312 प्रमुख स्थलों पर भव्य रूप से योग दिवस मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त; ग्राम पंचायत स्तर से लेकर महानगर पालिकाओं के वॉर्ड स्तर तक, स्कूलों तथा कॉलेजों, आईआईटी और जेल, पुलिस, स्वास्थ्य सेवा जैसे विभागों एवं योग प्रेमी नागरिकों की भागीदारी के साथ इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समग्र गुजरात योगमय बनेगा।
    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 21 जून को प्रात: 6.30 बजे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रात: 06.40 बजे इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में प्रेरक संबोधन देंगे और समग्र राज्य में इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 समारोह के लिए लोगों में उत्साह भरने के लिए मार्च 2024 से 100 दिनों का काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। खेल विभाग के प्रधान सचिव अश्विनी कुमार ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि काउंटडाउन कार्यक्रमों के अंतर्गत योगोत्सव 2024 थीम के साथ 100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित कर कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविरों का आयोजन किया गया। अब तक ढाई लाख से अधिक लोगों ने इन शिविरों में भाग लिया है। इतना ही नहीं; बच्चों में योगाभ्यास को अधिक प्रचलित बनाने के लिए समर कैम्प आयोजित कर 200 से अधिक स्थानों पर 22 हजार से अधिक बच्चों को योग-संस्कार शिविरों का लाभ दिया गया है। 
    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को राज्य में मिली भव्य सफलता तथा गुजरात द्वारा स्थापित नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरह ही आगामी योग दिवस पर भी नए कीर्तिमान स्थापित करने में गुजरात अग्रसर रहेगा।

    Related Posts

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    गरियाबंद में रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध खनन की कवरेज करने गए रिपोर्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कैमरा और ID छीने

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025

    विवादित मदर मेरी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, 2019 से हो चुका लाइसेंस निरस्त

    June 9, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.