Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    हज यात्रियों पर गर्मी का सितम, अब तक 900 से ज्यादा मौतें; 90 भारतीयों ने भी गंवाई जान…

    By June 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हज यात्रियों पर गर्मी का सितम, अब तक 900 से ज्यादा मौतें; 90 भारतीयों ने भी गंवाई जान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सऊदी अरब में भीषण गर्मी का सितम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां मक्का-मदीना पहुंच रहे हज यात्रियों की मौत की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, लू और हीटस्ट्रोक के कारण मरने वालों की संख्या 900 पार कर गई है और 1400 हज यात्री लापता हैं।

    अरब अधिकारियों के मुताबिक, लू से मरने वालों में 600 अकेले मिस्रवासी हैं, जबकि 68 भारतीय हज यात्रियों की भी मौत हो गई है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि भारतीय हज यात्रियों की मौत की संख्या 90 है। 

    सऊदी अरब में चिलचिलाती गर्मी के बीच हज यात्री मक्का-मदीना की यात्रा कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का में अब तक यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 1.8 मिलियन से अधिक है।

    हालांकि यहां गर्मी का सितम भी चल रहा है। सोमवार को यहां तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। बुधवार को एएफपी ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि भीषण गर्मी औऱ लू के कहर के चलते मरने वालों की संख्या 900 पार कर गई है।

    अरब अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में अकेले मिस्र से 600 लोगों की मौत हो गई।

    एक अरब राजनयिक नाम न छापने की शर्त पर एएफपी को बताया कि मरने वालों में अकेले मिस्र से “कम से कम 600” मौत हो गई है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 300 से थोड़ा अधिक था।

    उन्होंने बताया कि मौत की ज्यादातर वजह असहनीय गर्मी है। विभिन्न देशों द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मक्का-मदीना की यात्रा में अब तक मृतकों की संख्या 922 तक पहुंच गई है। अरब राजनयिक ने कहा कि सऊदी अरब प्रशासन को मिस्र से लापता तीर्थयात्रियों की 1,400 रिपोर्टें मिली हैं, जिनमें से 600 ने दम तोड़ दिया है।

    आलम यह है कि लोग अपने प्रियजनों की तलाश के लिए फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में मुहिम शुरू कर चुके हैं।

    लोग अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं। सऊदी अरब के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग हजयात्री हैं, जो अत्यधिक गर्मी सहन नहीं कर पाए और हीटस्ट्रोक के कारण उनकी मौत हो गई है।

    गौरतलब है कि हज यात्रा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और हर साल बड़े पैमाने पर लोग सऊदी अरब में मक्का-मदीना का दौरा करते हैं।

    इस वर्ष की हज यात्रा में भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। साल 2023 में हज के दौरान 200 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 2000 से अधिक व्यक्तियों को गर्मी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

    The post हज यात्रियों पर गर्मी का सितम, अब तक 900 से ज्यादा मौतें; 90 भारतीयों ने भी गंवाई जान… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर 8 लोगों की मौत

    June 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

    June 9, 2025

    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके गए पत्थर

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.