Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    हिंद महासागर के कोबाल्ट के पहाड़ को लेकर भारत और श्रीलंका में दौड़, लंका को मिला तो चीन से खतरा…

    By June 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिंद महासागर के कोबाल्ट के पहाड़ को लेकर भारत और श्रीलंका में दौड़, लंका को मिला तो चीन से खतरा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंद महासागर के लगभग बीच में मिला कोबाल्ट के बहुतायत वाले पहाड़ पर भारत, श्रीलंका समेत कई देश अपना दावा ठोकते हैं।

    यह पहाड़ भारत की सीमा से 850 मील दूर दक्षिण में स्थित है। इस पहाड़ का नाम अफानासी निकितिन सीमाउंट है। यह मुक्त समुद्री क्षेत्र में स्थित है ऐसे में किसी भी देश का इस पर सीधा अधिकार नहीं है।

    हिंद महासागर में मालद्वीप के साथ रिश्तों का बिगड़ना और आर्थिक संकट के पहले श्रीलंका का चीन की गोद में बैठे रहना भारत के लिए चिंता को बढ़ाने वाला था।

    हाल ही में श्रीलंका द्वारा डॉक करने की अनुमति न मिलने पर चीन के एक जहाज को मालद्वीप ने अपने क्षेत्र में डॉक करने की अनुमति दी।

    अलजजीरा में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी देशों की इन हरकतों ने भारत को इस क्षेत्र में जल्दी से जल्दी रिसर्च शुरू करने की कोशिश करने के लिए मजबूर किया। जनवरी में भारत ने जमैका स्थित इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी में अपनी अर्जी भी दी थी कि उसे वहां पर रिसर्च करने की अनुमति दी जाए, इसके लिए भारत ने 5 लाख डॉलर की फीस भी दी थी।

    दरअसल, अगर कोई समुद्री क्षेत्र किसी भी देश के क्षेत्र में नहीं आता तो वहां रिसर्च करने के लिए ISA की अनुमति लेनी पड़ती है। 

    ISA ने भारत की यह मांग मानने से इंकार कर दिया क्योंकि भारत के अलावा एक और देश ने  यहां पर रिसर्च करने की अनुमति मांगी थी।

    इस देश का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन सीमा के हिसाब से देखा जाए तो यह श्रीलंका ही हो सकता है। भारत ने ISA को इस क्षेत्र से जुड़े सारे साक्ष्य उपलब्ध करा दिए हैं और एक बार फिर से इस क्षेत्र में 15 सालों तक रिसर्च और खनन करने की अनुमति मांगी है। 

    श्रीलंका का दावा क्या….
    श्रीलंका, भारत का समुद्री सीमा के लिहाज से सबसे करीबी देश है। किसी भी देश की समुद्री सीमा अंतर्राष्ट्रीय नियमों के हिसाब से उसकी जमीनी सीमा से 12 नॉटिकल मील तकरीबन 22.2 किलोमीटर होती है। यूएन की संधि के मुताबिक कोई भी देश 200 समुद्री मील तक के क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां कर सकता है।

    द्वीपीय देशों के पास यह अधिकार होता है कि वे इससे भी ज्यादा क्षेत्र पर अपना अधिकार जता सकते हैं। श्रीलंका 2009 में ऐसा कर भी चुका है। हालांकि श्रीलंका की मांग को अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है, अगर इस मांग को स्वीकार कर लिया जाता है तो यह कोबाल्ट का भंडार श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में आ जाएंगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की इस तरह की मांगों को स्वीकार कर भी लिया गया था।

    रिपोर्ट के अनुसार भारत पहले इस मामले से खुद को दूर बनाए हुए था लेकिन हिंद महासागर में चीन की बढ़ती दखलअंदाजी के कारण भारत को ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारत को यह एहसास है कि चीन का प्रभाव हिंद महासागर में बढ़ रहा है ऐसे में वह भी इस क्षेत्र को भी प्राप्त करने का प्रयास कर सकता है।

    भारत के लिए कोबाल्ट क्यों है जरूरी
    भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कोबाल्ट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भारत और दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

    कोबाल्ट का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों और बैटरियों को बनाने में किया जाता है। कोबाल्ट से प्रदूषण कम होता है और यह ज्यादा लम्बे समय तक उपयोग किया जा सकता है। कोबाल्ट का यह समुद्री पहाड़ अगर भारत को मिल जाता है तो इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैक्ट्रियों को लेकर भारत की चीन पर निर्भरता कम हो सकती है।

    अंतरराष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार आज के समय में दुनिया के 70 फीसदी कोबाल्ट और 60 फीसदी लिथियम पर चीन का कंट्रोल है।

    भारत में अभी कुछ दिनों पहले ही कश्मीर में लिथियम के भंड़ार मिले थे ऐसे में अगर भारत को यह कोबाल्ट का पहाड़ मिल जाता है तो यह भारत के 2070 तक नेटजीरो हासिल करने के लक्ष्य में एक बड़ा कदम साबित होगा।

    The post हिंद महासागर के कोबाल्ट के पहाड़ को लेकर भारत और श्रीलंका में दौड़, लंका को मिला तो चीन से खतरा… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर 8 लोगों की मौत

    June 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

    June 9, 2025

    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके गए पत्थर

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.