Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    देवेंद्र फडणवीस नहीं देंगे इस्तीफा, भाजपा ने थमाया महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का भी टास्क…

    By June 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देवेंद्र फडणवीस नहीं देंगे इस्तीफा, भाजपा ने थमाया महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का भी टास्क…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस से अपने पद पर बने रहने और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संगठन के लिए काम करने का आग्रह किया है।

    इसके साथ ही उनके इस्तीफे की पेशकश पर अटकलों का अंत हो गया है। मंगलवार को दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

    भाजपा सूत्र का कहना है कि, “भाजपा के शीर्ष नेताओं ने एक बार फिर फडणवीस को सरकार में बने रहने के लिए कहा है। अपने सरकारी कर्तव्यों के साथ-साथ उन्हें पार्टी के लिए संगठनात्मक कार्य करने के लिए कहा गया है।’

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा की गई। भाजपा ने विफलता के पीछे स्थानीय कारणों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया।

    बैठक के दौरान यह मुद्दा भी सामने आया कि पार्टी को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ अपने गठबंधन से चुनावी लाभ नहीं हुआ।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि गठबंधन का वोट शेयर भाजपा उम्मीदवारों को ट्रांसफर नहीं हुए। हालांकि, भाजपा के वोट शेयर ने शिंदे और पवार दोनों की मदद की है।

    महाराष्ट्र में सत्ता में होने के बावजूद भाजपा का और गठबंधन का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। ऐसे में चार माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की चिंताएं बढ़ी हुई हैं।

    पार्टी ने राज्य में अपने पुराने गढ़ विदर्भ को फिर से मजबूत करने और अन्य क्षेत्रों में भी कमजोरी को दूर करने पर विचार किया है। साथ ही गठबंधन को लेकर पुनर्विचार की जरूरत भी बताई गई है।

    हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं कर सकी है। जिन राज्यों में पार्टी को बड़ा झटका लगा है, उन में महाराष्ट्र भी शामिल है। यहां की 48 सीटों में से भाजपा को मात्र नौ सीटें ही मिली हैं, जबकि उसके सहयोगी दलों को आठ सीटें मिली हैं।

    भाजपा पर विपक्षी गठबंधन बहुत भारी पड़ा है और विधानसभा चुनाव को लेकर भी स्थितियां बहुत अनुकूल नहीं दिख रही हैं। बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की कोर टीम ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक की। परिणाम पर विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र में कोई बदलाव नहीं होगा।

    भाजपा में महाराष्ट्र को लेकर सबसे ज्यादा चिंता इसलिए है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में मोदी फैक्टर के साथ उसके नए बने गठबंधन ने भी पूरी तरह काम नहीं किया है।

    पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी नुकसान हुआ है। पिछले चुनाव में जहां उसने 23 सीटें जीती थी, वहां पर उसे इस बार केवल 9 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। उसका गठबंधन भी कमजोर पड़ा है और शिवसेना (शिंदे) को सात एवं राकांपा (अजित पवार) को एक सीट मिली है।

    यानी राज्य की 48 सीटों में केवल 17 सीटें ही राजग के खाते में आई हैं। ऐसे में विपक्षी खेमे के हौसले बुलंद हैं। वह विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती से ताल ठोक रहा है।

    सूत्रों के अनुसार भाजपा नेतृत्व ने बैठक में पार्टी और गठबंधन दोनों की हार को लेकर राज्य के नेताओं से विस्तृत जानकारी ली और जिन सीटों पर कम अंतर से पार्टी की हार हुई, उसकी वजह भी जानी। इसके अलावा, विपक्षी गठबंधन को लाभ मिलने के कारणों की चर्चा की गई।

    गौरतलब है कि भाजपा ने राज्य में अपनी सरकार का गठन शिवसेना के विभाजन से किया था और बाद में राकांपा का भी विभाजन कर सरकार को मजबूत किया था। हालांकि, लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन अपना असर नहीं दिखा सका।

    ऐसे में भाजपा नेतृत्व गठबंधन को मजबूत करने के लिए नए सिरे से भी विचार कर रहा है। भाजपा को डर भी है कि अजित पवार वाला धड़ा वापस शरद पवार के साथ भी जा सकता है।

    केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनने के मुद्दे पर भी उसके साथ टकराव रहा है। अजित पवार ने सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

    उधर, अजित पवार के समर्थक विधायकों में भी खलबली मची हुई है। ऐसे में भाजपा बेहद संभलकर आगे की रणनीति बना रही है।

    बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महासचिव बीएल संतोष, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, अशोक चव्हाण, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव आदि नेता मौजूद थे।

    The post देवेंद्र फडणवीस नहीं देंगे इस्तीफा, भाजपा ने थमाया महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का भी टास्क… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.