Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राजनीती

    क्या पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे पोप फ्रांसिस

    By June 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे पोप फ्रांसिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता दिया है । पीएम मोदी से पहले पोप से पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, इन्द्र कुमार गुजराल और अटल बिहारी वाजपेयी मिल चुके हैं। पीएम मोदी जब साल 2021 में जी20 समिट के लिए रोम के दौरे पर गए थे, तब भी उन्होंने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी और उन्हें भारत आने का न्योता दिया था। साल 2016 में भी पोप फ्रांसिस भारत आने वाले थे, मगर ऐसा नहीं हो पाया था। पोप फ्रांसिस की बात करें तो अब तक वह भारत के दौरे पर नहीं आए हैं। भारत का दौरा करने वाले अंतिम पोप जॉन पॉल द्वितीय थे, जो एशिया में चर्च पर एक पोप दस्तावेज जारी करने के लिए 1999 में नई दिल्ली आए थे।
    पीएम मोदी जी 7 समिट में पोप फ्रांसिस से मिले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता दिया है । उम्मीद की जा रही है कि इस बार पोप फ्रांसिस भारत दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी 87 वर्षीय पोप फ्रांसि के साथ गले मिले और हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आए। पोप फ्रांसिस को पीएम मोदी ने साल 2016 और 2021 में भी भारत आने का न्योता दिया था। मगर वह नहीं आए। इस बार भी पीएम मोदी ने इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर वेटिकन के चीफ पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता दिया। अब देखने वाली बात है कि पोप फ्रांसिस आते हैं या नहीं, या फिर आते हैं तो कब। अगर वह आते हैं तो हिंदू बहुल राष्ट्र में उनकी यह पहली यात्रा होगी। दरअसल, पीएम मोदी और पोप फ्रांसिस ने इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सेशन’ में गर्मजोशी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि मैं लोगों की सेवा करने और हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। साथ ही उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया। वहीं, पोप फ्रांसिस ने भी न्योता स्वीकार कर लिया है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर विषय पर ‘आउटरीच सेशन’ में अपने संबोधन में कहा कि एआई का बेहतर इस्तेमाल करना हममें से प्रत्येक पर निर्भर करता है। बता दें कि पीएम मोदी रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस से मिलने वाले भारत के पांचवें प्रधानमंत्री हैं।
    अब सवाल है कि आखिर पोप को भारत आने का न्योता कितना अहम है? तो इसका जवाब है कि भारत एशिया में दूसरी सबसे बड़ी कैथोलिक आबादी वाला देश है। दरअसल, भारत में रोमन कैथोलिकों की संख्या करीब 20 मिलियन से अधिक है। ईसाई धर्म भारत में हिंदू और इस्लाम के बाद तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। फीलीपींस के बाद भारत ही एशिया का वह देश है, जहां कैथोलिकों की आबादी सबसे अधिक है। इस लिहाज से देखा जाए तो पोप का दौरा भारत के लिए काफी अहम है। उनके आने से ईसाईयों और पादरियों में खुशी की लहर होगी। भारत की आबादी का यह करीब डेढ़ फीसदी है। भारत के चर्च और पादरी भी लंबे वक्त से पोप की राह देख रहे हैं। पादरियों ने कई बार पीएम मोदी से पोप को भारत आने का न्योता देने की गुहार लगा चुके हैं।
    सियासी नजरिए से भी देखें तो पोप फ्रांसिस अगर भारत आते हैं तो यह मोदी की सफलता मानी जाएगी, क्योंकि पोप फ्रांसिस अब तक भारत नहीं आए हैं। भारत में अक्सर ईसाईयों पर धर्मांतरण के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में उनका भारत आना कई परसेप्शन को तोड़ सकता है। बीते कुछ सालों से भारत आर्थिक रूप से आगे तो बढ़ा ही है। दुनिया के अन्य देशों के साथ भी रिश्ते प्रगाढ़ हो रहे हैं। पोप के भारत आने से दुनिया को भी एक संदेश जाएगा। पोप यूरोपीय देशों अथवा ईसाई बहुल देशों में केवल धार्मिक ही नहीं, राजनीतिक रूप से भी इन्फ्लूएंस करते रहे हैं। ऐसे में उनके भारत दौरे से इंडिया का ग्लोबल इमेज और बेहतर होगा। साथ ही केरल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। केरल में ईसाई वोटरों की संख्या करीब 20 फीसदी है। ऐसे में अगर पोप भारत दौरे पर आते हैं तो इसका एडवांटेज केरल चुनाव में भाजपा को मिल सकता है। 

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    SGFI का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने CBSE छात्रों को राज्य खेलों से किया बाहर

    June 8, 2025

    बोधघाट बांध और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग से बदलेगी बस्तर की तस्वीर

    June 8, 2025

    CG Crime: दिल दहला देने वाली वारदात: एक्स बॉयफ्रेंड ने युवती के सीने में मारा चाकू, समझाने पहुंचे परिजनों पर हमला, मां भी हुई घायल, आरोपी राहुल सारथी फरार….

    June 8, 2025

    CG NEWS- छत्तीसगढ़ का लोहा बना गर्व का प्रतीक: विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल में छत्तीसगढ़ ने की 16 हजार टन लोहा-स्टील की सप्लाई…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.