Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-जगदलपुर सांसद महेश कश्यप के स्वागत में उमड़े लाखों कार्यकर्ता, पीएम मोदी की खुलकर तारीफ

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-जगदलपुर सांसद महेश कश्यप के स्वागत में उमड़े लाखों कार्यकर्ता, पीएम मोदी की खुलकर तारीफ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जगदलपुर.

    सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार बस्तर लौट रहे महेश कश्यप का भाजपा और विश्व हिंदू परिषद सहित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बुधवार को नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से वापस बस्तर लौट रहे थे। इस दौरान कांकेर से लेकर जगदलपुर तक भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

    रायपुर से बस्तर आने के दौरान चारामा से सांसद महेश कश्यप के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। चारामा में स्वागत के बाद नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप कांकेर पहुंचे। वहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद महेश कश्यप कोंडागांव पहुंचे। जहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं से तौलकर शुभकामनाएं दीं। कोंडागांव के बाद सांसद महेश कश्यप भानपुरी पहुंचे, जहां बीजेपी भानपुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में जमकर आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी की और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। बस्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सांसद पर पुष्प वर्षा की और उनका स्वागत किया। वहीं बोरपदर में बकावंड मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सांसद महेश कश्यप का स्वागत किया और आमागुड़ा में भाजपा नगर मंडल सहित युवा मोर्चा जगदलपुर और अन्य हिंदू संगठनों ने महेश कश्यप का शानदार स्वागत किया।

    इसके बाद सांसद महेश कश्यप का विशाल काफिला रैली की शक्ल में नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा। जहां सांसद महेश कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा क्षेत्र की जनता और भाजपा के वरिष्ठजनों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता को संसद तक पहुंचाने का मार्ग दिया है, यह केवल भाजपा में ही संभव है।

    Related Posts

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025

    वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रहा है गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला

    August 10, 2025

    भांग की खेती की अनुमति पर फिर झटका, CG हाईकोर्ट ने PIL खारिज की

    August 10, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.